LATEST NEWS

  • सीएम सम्राट चौधरी के रोहतास दौरे के दौरान दिखा भावुक नजारा, मां की ममता और वर्दी के फर्ज का दिखा अनोखा संगम
  • सीएम सम्राट चौधरी के रोहतास दौरे के दौरान दिखा भावुक नजारा, मां की ममता और वर्दी के फर्ज

  • पटना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
  • पटना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने

  • Patna constable husband suicide investigation
  • पटना में महिला कांस्टेबल के पति की खुदकुशी मामले में नया मोड़! पिता ने बताई वजह

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में कथित 'डस्टबीन घोटाले' के मामले पर हुई सुनवाई, राज्य सरकार को हलफनामा दायर करने के लिए इस दिन तक मिली मोहलत
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में कथित 'डस्टबीन घोटाले' के मामले पर हुई सुनवाई, राज्य सरकार को हलफनामा

  • सुपौल में सोलर सेवा सेतु कैंप का आयोजन: सांसद दिलेश्वर कामत रहे मुख्य अतिथि, लाभुकों और बैंक कर्मियों को किया गया सम्मानित
  • सुपौल में सोलर सेवा सेतु कैंप का आयोजन: सांसद दिलेश्वर कामत रहे मुख्य अतिथि, लाभुकों और बैंक कर्मियों

Bihar News: गोपालगंज में अटल जी को श्रद्धांजलि, शिक्षा मंत्री ने प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, बोले- पक्ष-विपक्ष दोनों के आदर्श थे वाजपेयी

Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रामनगरी स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।...

Bihar News:  गोपालगंज में अटल जी को श्रद्धांजलि, शिक्षा मंत्
अटल जी को श्रद्धांजलि- फोटो : NAMO

Gopalganj:  भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एकदिवसीय गोपालगंज दौरे पर पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रामनगरी स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें’ और ‘अटल बिहारी वाजपेयी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम में सदर विधायक सुभाष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, राजनीतिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे विलक्षण नेता थे, जिन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों अपना आदर्श मानते थे। उनके नेतृत्व, राष्ट्रवाद और विचारों ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें अटल जी के मार्गदर्शन और विचारों की अहम भूमिका रही है।

Diarch GO

मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए राष्ट्रवाद और राष्ट्रसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।वहीं सदर विधायक सुभाष सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके दौर में सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक काम हुए। फोरलेन और सिक्सलेन सड़कों के विस्तार को उन्होंने अटल जी के विकास विजन से जोड़ते हुए उनके योगदान को याद किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ने कहा कि अटल जी की राष्ट्रवादी सोच और देश के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण  मिश्रा