LATEST NEWS

  • सासाराम में 'युवा संवाद' में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बोले-बिहार की बहनों को छुआ तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा
  • सासाराम में 'युवा संवाद' में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बोले-बिहार की बहनों को छुआ तो 24 घंटे में

  • Bihar News : पालि और प्राकृत के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' पर पुनर्विचार करे केंद्र सरकार, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार से जोड़ने का किया आग्रह
  • Bihar News : पालि और प्राकृत के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' पर पुनर्विचार करे केंद्र सरकार, मंत्री डॉ. संतोष

  • Bihar Health Minister Nishant
  • निशांत ने किया ऐसा कमाल का काम कि राज्यपाल भी बोले वाह-वाह! बिहार में स्वास्थ्य मंत्री का अनोखा

  • Manisha Devi murder case Motihari
  • मोतिहारी में 1 साल पुराना 'आत्महत्या' का मामला निकला निर्मम हत्या: वायरल वीडियो देख कांपी रूह! SIT गठित

  • गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी : 9 युवतियों समेत 15 हिरासत में, मचा हड़कंप
  • गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी : 9 युवतियों समेत 15 हिरासत में, मचा हड़कंप

'न्यूज़ 4 नेशन' की खबर का बड़ा असर: दिव्यांगों का हक मारने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज! गोपालगंज डीएम ने गठित की जांच कमेटी

गोपालगंज में दिव्यांगों के लिए केंद्र सरकार की एडिप योजना के तहत खरीदी गई 23 ट्राई साइकिलें 4 साल से गोदाम में सड़ रही हैं। खबर के असर और सांसद की पहल के बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित की है।

dm-orders-probe into twenty three tri cycles kept in godown
दिव्यांगों का हक मारने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज! गोपालगंज डीएम ने गठित की जांच कमेटी- फोटो : Reporter

बिहार के गोपालगंज से व्यवस्था को आईना दिखाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की 'एडिप योजना' के तहत खरीदी गई 23 नई ट्राई साइकिलें जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय पिछले चार वर्षों से प्रखंड कार्यालय परिसर के गोदाम में बंद पड़ी हैं. 'न्यूज़ 4 नेशन' पर यह खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. लंबे समय तक उपेक्षित रहने के कारण ये गाड़ियां अब धूल और जंग की भेंट चढ़कर सड़ने लगी हैं.

सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन की पहल पर डीएम ने बैठाई जांच

इस गंभीर लापरवाही का मामला सार्वजनिक होने के बाद गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने तुरंत संज्ञान लिया और जिला प्रशासन का ध्यान इस घोर लापरवाही की ओर आकृष्ट कराया. सांसद की इस पहल पर कार्रवाई करते हुए गोपालगंज के जिलाधिकारी (डीएम) समीर सौरभ ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. इस सरकारी उदासीनता के पीछे जिम्मेदार चेहरों को बेनकाब करने के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है.

Diarch GO

दो सदस्यीय जांच समिति गठित, दोषियों पर गिरेगी गाज

मामले की तह तक जाने के लिए डीएम समीर सौरभ ने जिला विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में एक दो सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया है. यह समिति पूरे मामले की विस्तृत रूप से कड़ियों को खंगालेगी और यह पता लगाएगी कि किन अधिकारियों और कर्मियों की लापरवाही की वजह से यह नौबत आई. जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका तय कर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

NSIT
Nsmch

जल्द चिन्हित कर पात्र दिव्यांगों के बीच होगा ट्राई साइकिलों का वितरण

डीएम ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ नजीर बनने वाली कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गोदाम में बंद पड़ी गाड़ियों की स्थिति की समीक्षा की जाए. जो भी ट्राई साइकिलें अभी इस्तेमाल के योग्य (उपयोग योग्य) हैं, उन्हें तुरंत चिन्हित किया जाए ताकि बिना किसी देरी के जल्द से जल्द उन्हें पात्र और जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच वितरित किया जा सके और योजना का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके.

रिपोर्ट - नमो नारायण मिश्र