LATEST NEWS

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

Gopalganj Moharram clash: गोपालगंज में मोहर्रम अखाड़े के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Gopalganj Moharram clash: गोपालगंज के जंगलिया मोड़ पर मोहर्रम अखाड़े के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Gopalganj Moharram clash
गोपालगंज मोहर्रम अखाड़े के दौरान जबरदस्त भिड़ंत- फोटो : NEWS4NATION

Gopalganj Moharram clash: गोपालगंज से इस वक़्त की बड़ी खबर। मोहर्रम अखाड़े के दौरान दो गुटों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया और मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस झड़प में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। 

घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोड़ की है, जहां मोहर्रम के अवसर पर आयोजित अखाड़ा कार्यक्रम के दौरान अचानक तनाव बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग अखाड़ों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही पलों में मारपीट में तब्दील हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि किसी की स्थिति नाजुक नहीं बताई जा रही है।

Diarch GO

सदर एसडीपीओ का बयान

सदर एसडीपीओ 1 प्रांजल ने कहा कि गोपालगंज सदर अनुमंडल क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व प्रातः एवं संध्या दोनों सत्रों में शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया। हालांकि जंगलिया मोड़ पर अखाड़ा जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच एक छिटपुट झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वहीं, जिला प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। "शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।" फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस की तैनाती लगातार बनी हुई है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

GOPALGANJ से NAMO NARAYAN MISHRA की रिपोर्ट