LATEST NEWS

  • Javed murder case Muzaffarpur reinvestigation
  • Muzaffarpur News:निलंबित CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ी मुश्किलें, 13 मई 2025 के जावेद हत्याकांड की नए सिरे से

  • देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की हुई नियुक्ति: ओम प्रकाश माथुर बने केरलम के गवर्नर, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मिली तमिलनाडु की कमान
  • देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की हुई नियुक्ति: ओम प्रकाश माथुर बने केरलम के गवर्नर, राजेंद्र

  • Bihar News : काम में लापरवाही और उदासीनता पड़ी भारी, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जूनियर इंजीनियर को किया सस्पेंड
  • Bihar News : काम में लापरवाही और उदासीनता पड़ी भारी, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जूनियर इंजीनियर

  • Bihar News : आइसा के राजभवन मार्च से पहले पटना डीएम ने जारी किया फरमान, कहा- गर्दनीबाग के अलावा कहीं से प्रदर्शन की अनुमति नहीं
  • Bihar News : आइसा के राजभवन मार्च से पहले पटना डीएम ने जारी किया फरमान, कहा- गर्दनीबाग के

  • Saran Durga Puja Baniapur Manopali Dragon Pandal
  • Durga Puja 2026: सारण के बनियापुर में बन रहा 35 लाख का अनोखा ड्रैगन पंडाल,30 फीट ऊंचाई और

Bihar Flood: गोपालगंज में बाढ़ का कहर, आधी रात बाइक से निकले DM-SP, तटबंधों पर सीपेज और रैट होल देख बढ़ाई निगरानी

Bihar Flood: बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रात में भी मोर्चा संभाल लिया है।

Bihar Flood
बाढ़ का कहर- फोटो : reporter

Bihar Flood:गोपालगंज जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रात में भी मोर्चा संभाल लिया है। डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी ने देर रात तक बाइक से बाढ़ प्रभावित इलाकों और विभिन्न तटबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों के अचानक रात में इलाके में पहुंचने से प्रशासनिक अमले में भी सक्रियता बढ़ गई।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने तटबंधों पर सीपेज, रैट होल और अन्य संवेदनशील स्थलों की स्थिति को देखा। जहां भी तटबंध कमजोर अथवा मरम्मत योग्य नजर आया, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में आमतौर पर दिन के समय निरीक्षण किया जाता है, लेकिन गोपालगंज में डीएम-एसपी ने देर रात तक प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारी बाइक से तटबंधों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों की प्रत्यक्ष निगरानी की।इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों से तटबंधों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। खासकर उन जगहों पर फोकस किया गया जहां पानी का दबाव अधिक है या तटबंध में सीपेज और रैट होल जैसी समस्या सामने आई है।

Diarch GO

निरीक्षण के दौरान जहां भी तटबंधों पर मरम्मत की जरूरत महसूस हुई, वहां तत्काल काम तेज कराने का निर्देश दिया गया। डीएम और एसपी ने मौके पर रहकर मरम्मती कार्य की निगरानी भी की, ताकि किसी तरह की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।अधिकारियों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति को देखते हुए डीएम-एसपी ने राहत और बचाव कार्य को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने तथा जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाने में तेजी लाने को कहा गया।प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से पहले ही निपटा जा सके। तटबंधों पर लगातार निगरानी के साथ-साथ सीपेज, रैट होल और कमजोर हिस्सों को चिन्हित कर तत्काल मरम्मत कराने पर जोर दिया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

डीएम और एसपी का देर रात तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद रहना प्रशासन की मुस्तैदी को दर्शाता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति में तटबंधों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। साथ ही प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।फिलहाल गोपालगंज में प्रशासन की टीम तटबंधों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है। संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ मरम्मत कार्य भी जारी रखा जा रहा है, ताकि बाढ़ के बीच किसी भी संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा