LATEST NEWS

  •  Bribe Video Viral
  • Bihar Crime: बिहार में सर्वे के नाम पर रिश्वत के खेल का हुआ खुलासा, पैसे लेते VIDEO वायरल

  • Muzaffarpur Minor Murder Case
  • Bihar Crime:नवयुवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका समेत माता-पिता गिरफ्तार

  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती
  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती

  • Boat Breaks in Bakhtiyarpur
  • Patna Boat Accident: गंगा में समा गईं तीन बाइक, पटना में ओवरलोड नाव टूटी, बाल-बाल बची कई जिंदगियां

  • Bihar EOU Raid
  • Bihar EOU Raid: सबेरे सबेरे आर्थिक अपराध इकाई का रेड , योजना एवं विकास विभाग के इंजीनियर के

'गैंगवार' की आहट! मुखिया हत्याकांड के आरोपी को बदमाशों ने घेरा, गोली लगने के बाद जान बचाने थाने घुसा सुमित!

गोपालगंज जिले के मीरगंज में बुधवार को एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह एक युवक पर फायरिंग कर दी। पुरानी रंजिश से जुड़े इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

'गैंगवार' की आहट! मुखिया हत्याकांड के आरोपी को बदमाशों ने घे

Gopalganj : गोपालगंज के मीरगंज में बाइक सवार बदमाशों ने सुमित सिंह नामक युवक पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने के बावजूद सुमित ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावरों से बचते हुए सीधे थाने पहुंच गया। इस हमले के तार साल 2022 के चर्चित सुखल मुसहर हत्याकांड की रंजिश से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

नरईनिया गांव के पास ओवरटेक कर मारी गोली

थावे थाना क्षेत्र के धतिवना गांव निवासी सुमित सिंह अपने दोस्त विकास राय के साथ बाइक से सिवान जा रहे थे। जैसे ही वे नरईनिया गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सुमित के हाथ में लगी, जिसके बाद भी बदमाश उनका पीछा करते रहे।

Diarch GO

घायल अवस्था में खुद बाइक चलाकर पहुंचे थाना

हमलावरों के खौफ के बीच सुमित ने गजब की हिम्मत दिखाई। गोली लगने के बावजूद वह बाइक मोड़कर सीधे मीरगंज थाना परिसर पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

'मुखिया प्रतिनिधि' समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

NSIT
Nsmch

घायल सुमित सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने धतिवना गांव निवासी प्रकाश सिंह और आकाश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकाश सिंह वर्तमान में मुखिया प्रतिनिधि हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और अपराधियों की पहचान के लिए मीरगंज-सिवान मुख्य पथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

2022 के 'सुखल मुसहर हत्याकांड' से जुड़ा है कनेक्शन?

पुलिस इस हमले को पुरानी रंजिश के नजरिए से देख रही है। दरअसल, 18 जनवरी 2022 को थावे प्रखंड के तत्कालीन मुखिया सुखल मुसहर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में सुमित सिंह मुख्य आरोपी थे और जेल भी जा चुके थे। अब सुमित पर हुए इस हमले में प्रकाश सिंह का नाम आने से आपसी रंजिश की थ्योरी को बल मिल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और टेक्निकल सेल का पहरा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए टेक्निकल सेल को भी जांच में लगाया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।