LATEST NEWS

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

  • मोतिहारी से चोरी हुआ 12 चक्का ट्रक बेगूसराय से बरामद: 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 10 से अधिक अंतरजिला ट्रक चोरी कांडों का पर्दाफाश
  • मोतिहारी से चोरी हुआ 12 चक्का ट्रक बेगूसराय से बरामद: 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 10 से अधिक अंतरजिला

  • Motihari Truck Theft News
  • Motihari Truck Theft Case: अंतरजिला ट्रक चोर गिरोह के 5 शातिर दबोचे गए, 10 से ज्यादा चोरी कांडों

  • यात्रीगण ध्यान दें! गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर  बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, अमृत भारत सहित कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, देंखे पूरी लिस्ट
  • यात्रीगण ध्यान दें! गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, अमृत भारत सहित कई ट्रेनों के

Bihar News : कड़ाके की ठंड में राहत, गोपालगंज DM ने सदर अस्पताल में किया कंबल वितरण, सुविधाओं का लिया जायजा

Bihar News : कड़ाके की ठंड में राहत, गोपालगंज DM ने सदर अस्प

GOPALGANJ : गोपालगंज से इस वक्त एक राहत भरी और मानवीय पहल की बड़ी खबर सामने आ रही है। बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर का गहन निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्देश दिए। 

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है और अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गोपालगंज जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सदर अस्पताल परिसर में कंबल वितरण का आयोजन किया। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा स्वयं मौके पर पहुंचे और जरूरतमंद मरीजों व उनके परिजनों को कंबल वितरित किए। इस पहल से अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार जताया। 

Diarch GO

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि ठंड लगातार बढ़ रही है और अभी कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले से सभी प्रखंडों में कंबल वितरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्कूल बंद करने की जो तिथि आज समाप्त हो रही थी, उसे भी ठंड की गंभीरता को देखते हुए बढ़ाकर 6 जनवरी तक कर दिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके। कंबल वितरण के साथ-साथ डीएम ने सदर अस्पताल की नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी और जीविका से जुड़े कार्यों का भी रिव्यू किया जाएगा। 

सिविल सर्जन द्वारा डीएम को जानकारी दी गई कि अस्पताल के इमरजेंसी एग्जिट का रास्ता फिलहाल कुछ दुकानों के कारण बाधित है। इस पर डीएम ने तत्काल समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुकानों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराकर जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाएगा और इमरजेंसी एग्जिट को पूरी तरह खोल दिया जाएगा। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ठंड को देखते हुए आगे भी जरूरत पड़ने पर इस तरह की राहतकारी पहल जारी रहेगी। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर हालात पर नजर रखी जा रही है। कुल मिलाकर, गोपालगंज में ठंड के इस कठिन दौर में जिला प्रशासन की यह पहल न सिर्फ राहत देने वाली है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की एक मजबूत मिसाल भी पेश करती है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट