LATEST NEWS

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित; 1,189 पदों पर होनी है

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार
  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार

  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया
  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

Bihar Crime : गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कार से हथियार और विदेशी शराब किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपने नेटवर्क को फैलाने में जुटे रहते हैं, लेकिन पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है।

Bihar Crime : गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कार से हथ
शराब बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपने नेटवर्क को फैलाने में जुटे रहते हैं, लेकिन पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। ताज़ा मामला गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात तस्करों को दबोच लिया। बरौली थानाध्यक्ष एनिमा राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बनकट मोड़ के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा गया।

छापेमारी में पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, एक कार और 5.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से बिहार में शराब की सप्लाई कर रहा था और इसके तार कई जिलों तक फैले हुए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों की पहचान अनुज गोयल और अजय साहनी के रूप में हुई है। दोनों पर पहले भी शराब और अपराध की दुनिया से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं।

Diarch GO

सदर एसडीपीओ (सिधौलिया) राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने जब बनकट गांव के समीप संदिग्ध कार की तलाशी ली तो हथियार और विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब तस्करी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के पीछे बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। इस मामले की गहन पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि इनके गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के बाद कई और राज़ खुल सकते हैं।

बरौली थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा