LATEST NEWS

  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी
  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से

  • मनरेगा में बड़ा घोटाला: मोतिहारी के बंजरिया में बिना मिट्टी भराई कागजों पर मास्टर रोल भर निकाला 1 लाख से अधिक, पोर्टल पर अपलोड की घास छीलने की फोटो
  • मनरेगा में बड़ा घोटाला: मोतिहारी के बंजरिया में बिना मिट्टी भराई कागजों पर मास्टर रोल भर निकाला 1

  • Loknayak Jayaprakash Narayan Death Anniversary
  • जेपी की पुण्यतिथि विशेष: "चंद्रशेखर, तनी हमार गांव दिखा द..."1978 में जब आखिरी बार सिताब दियारा आए थे

  • Bikram Theft Case
  • पटना में भीषण चोरी: बिक्रम के दो बंद मकानों से लाखों के गहने और नकदी साफ, FSL जांच

  • Bihar Udyami Yojana
  • सीएम सम्राट ने भेजे 150 करोड़ , एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, ‘Made in Bihar’ से बदलेगी तस्वीर

पटना के बाद अब गोपालगंज में बेटी की मौत! छेड़खानी के विरोध पर खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान युवती की मौत; थाने पर शव रख परिजनों ने काटा भारी बवाल

दो हफ्ते पहले हुई मारपीट की घटना ने आज उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल 18 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने युवती के शव को कुचायकोट थाने के मुख्य गेट पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

 पटना के बाद अब गोपालगंज में बेटी की मौत! छेड़खानी के विरोध

Gopalganj - गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो हफ्ते पहले हुई मारपीट की घटना ने आज उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल 18 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने युवती के शव को कुचायकोट थाने के मुख्य गेट पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई और आरोपियों की दबंगई ने उनकी बेटी की जान ले ली।

छेड़खानी के विरोध से शुरू हुआ विवाद 

Diarch GO

पूरा मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के मौजे खजुरी गांव का है। परिजनों के अनुसार, बीती 1 जनवरी को 18 वर्षीय रागनी कुमारी खेत में साग तोड़ने गई थी, जहाँ गांव के ही राजकुमार नाम के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। रागनी ने जब इसका विरोध कर घर पर सूचना दी, तो मामला सुलझाने के बजाय आरोपी पक्ष ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

खूनी संघर्ष में पूरा परिवार हुआ घायल 

जब रागनी के परिजन शिकायत लेकर आरोपी राजकुमार के घर पहुंचे, तो वहां पहले से तैयार आरोपियों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में रागनी, उसकी मां, भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रागनी की हालत नाजुक थी और आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां अभी भी गोरखपुर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई और तनावपूर्ण स्थिति 

युवती की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और हत्या की धाराएं जोड़ी जाएं। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Report - namo nayayan mishra