LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Flood: बिहार में गंडक का दिखने लगा रौद्र रूप, नेपाल से 4 लाख क्यूसेक पानी से बढ़ा बाढ़ का खौफ

Bihar Flood:गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी में पानी बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

Gandak River
गंडक का दिखने लगा रौद्र रूप- फोटो : reporter

Bihar Flood: गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी में पानी बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है और निचले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से एहतियात के तौर पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

प्रशासन की अपील का असर अब जमीन पर भी दिखने लगा है। खाप मकसूदपुर समेत गंडक नदी के आसपास बसे निचले इलाकों से लोग अपने परिवार और जरूरी सामान लेकर ऊंचे स्थानों की ओर निकलने लगे हैं। ग्रामीण खाने-पीने की सामग्री, कपड़े और दूसरे जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुटे हैं।

NSIT
Nsmch

स्थानीय निवासी बैदन्ति देवी के मुताबिक, प्रशासन की ओर से लोगों को सूचना दी गई है कि गंडक नदी में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में निचले इलाकों में पानी तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो बाढ़ का संकट और गंभीर हो सकता है।

हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। निचले इलाकों में रहने वाले परिवार संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हैं।गंडक के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों से नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने तथा प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें गंडक के जलस्तर पर टिकी हैं और बढ़ते पानी ने इलाके में बाढ़ की आशंका को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा