LATEST NEWS

  • Chhath Rush Train
  • Bihar Train Ticket: त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नो रुम, फ्लाइट का किराया 3

  • Vaishali STF Team Attacked
  • Bihar Crime: बिहार में STF पर भीड़ ने किया हमला, 4 जवान घायल, हथियार छीनने की कोशिश,फायरिंग

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

Bihar News : तेजस्वी यादव के 'चचेरे मामा' पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज करने का प्रस्ताव, 42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Bihar News : गोपालगंज में कुख्यात भू-माफिया गंगदयाल यादव के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) का शिकंजा कसने जा रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : तेजस्वी यादव के 'चचेरे मामा' पर मनी लॉन्ड्रिंग
भू माफिया पर शिकंजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ :  गोपालगंज में कुख्यात भू-माफिया गंगदयाल यादव के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। गोपालगंज पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर ईडी और आर्थिक अपराध इकाई को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया है। पुलिस जांच में गंगदयाल यादव और उसके परिजनों के नाम पर 42 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध चल एवं अचल संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। 

Diarch GO

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान इन संपत्तियों के संबंध में कोई वैध और संतोषजनक आय स्रोत प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच एजेंसियों का मानना है कि ये संपत्तियां अपराध से अर्जित धन यानी “प्रोसीड्स ऑफ क्राइम” से बनाई गई हो सकती हैं। इसी आधार पर अब प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गंगदयाल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उपलब्ध साक्ष्यों, आपराधिक इतिहास, आरोप पत्रों और परिसंपत्तियों के विवरण के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई और ईडी को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया है। 

NSIT
Nsmch

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि गंगदयाल यादव को लंबे समय से लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता रहा है। स्थानीय राजनीति में उन्हें राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ा प्रभावशाली चेहरा बताया जाता है। इतना ही नहीं, इलाके में उन्हें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चचेरा मामा कहा जाता है। ऐसे में अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और विपक्ष इसे लेकर सवाल उठाने लगा है। 

गोपालगंज पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराध और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे अन्य अपराधियों की संपत्तियों की भी जांच कर आर्थिक अपराध इकाई और ईडी को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। फिलहाल 42 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध संपत्तियों पर जांच एजेंसियों की नजर टिकी हुई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि ईडी और आर्थिक अपराध इकाई इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती हैं।

नमो नारायण की रिपोर्ट