LATEST NEWS

  •  Bribe Video Viral
  • Bihar Crime: बिहार में सर्वे के नाम पर रिश्वत के खेल का हुआ खुलासा, पैसे लेते VIDEO वायरल

  • Muzaffarpur Minor Murder Case
  • Bihar Crime:नवयुवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका समेत माता-पिता गिरफ्तार

  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती
  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती

  • Boat Breaks in Bakhtiyarpur
  • Patna Boat Accident: गंगा में समा गईं तीन बाइक, पटना में ओवरलोड नाव टूटी, बाल-बाल बची कई जिंदगियां

  • Bihar EOU Raid
  • Bihar EOU Raid: सबेरे सबेरे आर्थिक अपराध इकाई का रेड , योजना एवं विकास विभाग के इंजीनियर के

Makar Sakranti 2026 : थावे दुर्गा मंदिर में मकर संक्रांति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, DM और SP ने लगाया खिचड़ी का महाभोग, भक्तों के बीच प्रसाद का किया वितरण

Makar Sakranti 2026 : थावे दुर्गा मंदिर में मकर संक्रांति पर

GOPALGANJ : गोपालगंज में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार के प्रमुख सिद्धपीठों में शामिल थावे दुर्गा मंदिर में आज माता रानी को खिचड़ी महाभोग अर्पित किया गया। इस शुभ अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। आज आयोजित इस विशेष पूजा-अर्चना में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने विधिवत रूप से माता रानी की पूजा कर खिचड़ी महाभोग अर्पित किया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि मां थावे वाली के दरबार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी महाभोग का आयोजन किया गया है। उन्होंने इसे जिले के लिए सौभाग्यशाली क्षण बताया। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि :- “मां थावे वाली के दरबार में हर साल खिचड़ी का महाप्रसाद लगता है। आज इस पावन अवसर पर हमें अत्यंत खुशी है कि जिले के नए पुलिस अधीक्षक भी हमारे साथ हैं। हम मां से जिले की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। हमारी प्राथमिकताओं में लंबित कार्यों को पूरा करना शामिल है, चाहे वह सबेया फील्ड को एयरपोर्ट में परिवर्तित करना हो, मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो, या फिर हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोलने की योजना। इसके साथ ही रामपुर तेनग्रही में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग सरकार से की जा रही है, जिससे यह बिहार का एक बड़ा औद्योगिक हब बन सकता है।” 

Diarch GO

वहीं, मकर संक्रांति के मौके पर पहली बार थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने भी मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाया और जिलेवासियों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि :- “आज मकर संक्रांति के अवसर पर दुर्गा मां के दरबार में महाभोग अर्पित करने का सौभाग्य मिला। कल ही मैंने गोपालगंज का प्रभार ग्रहण किया है। हमारी कामना है कि पूरे जिले में शांति, समृद्धि और सौहार्द बना रहे। जमीन माफिया, शराब माफिया, मोबाइल चोरी, ट्रैफिक और आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं पर हमारी कड़ी नजर रहेगी। मैं पहले भी वर्ष 2017–18 में यहां एएसपी रह चुका हूं और जिले की परिस्थितियों से परिचित हूं।” एसपी विनय तिवारी ने थावे दुर्गा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बड़ा बयान दिया। हाल ही में मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सुरक्षा की समीक्षा की बात कही। एसपी ने कहा कि “हाल के दिनों में मंदिर में चोरी की घटना हुई थी, जिसकी समीक्षा हमने की है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमियों की पहचान की जा रही है।

थावे दुर्गा मंदिर न सिर्फ गोपालगंज बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हम एक कंप्रिहेंसिव सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तैयार करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर यहां एक बेहतर मॉडल व्यवस्था विकसित करेंगे।” कुल मिलाकर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर थावे दुर्गा मंदिर में आस्था, प्रशासन और सुरक्षा का संगम देखने को मिला। जहां एक ओर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया, वहीं जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले के विकास, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था का संकल्प दोहराया।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट