LATEST NEWS

  • Sitamarhi Encounter
  • Bihar Encounter: अहले सुबह सीतामढ़ी में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 3 अपराधियों के पैर में लगी गोली, 3

  • Patna Durga Puja 2026
  • Patna Durga Puja 2026: पटना में आस्था का महासंगम, डाकबंगला में खजुराहो - एतवारपुर में जगन्नाथ मंदिर के

  • Patna Power Cut
  • पटना में आज कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बत्ती , पावर कट की परेशानी से बचने

  • Shambhu Girls Hostel
  • Shambhu Girls Hostel: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने हाथ किए खड़े, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट, न्याय

  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने लगे लोग
  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने

Bihar Crime: शराबबंदी के बावजूद तस्करों का खेल जारी, कुचायकोट में 456 बोतल विदेशी शराब बरामद, पिकअप जब्त

Bihar Crime:अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद पुलिस ने एक और तगड़ा वार किया है।

Bihar Crime: शराबबंदी के बावजूद तस्करों का खेल जारी, कुचायको
शराब बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

Gopalganj: जिले अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद पुलिस ने एक और तगड़ा वार किया है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया ढाला के पास से 456 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस को शक है कि यह बड़ी खेप सीमावर्ती इलाकों से तस्करी कर लाई जा रही थी और जिले के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले ही उत्पाद पुलिस ने पूरी योजना पर पानी फेर दिया।

Diarch GO

उत्पाद विभाग ने कहा है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, जो लगातार शराबबंदी कानून को धता बता रहा है।

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद शराब माफिया तस्करी से सप्लाई करने में सक्रिय हैं। हाल के दिनों में जिले के कई हिस्सों से विदेशी और देशी शराब की दर्जनों खेप पकड़ी जा चुकी हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा