LATEST NEWS

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित; 1,189 पदों पर होनी है

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार
  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार

  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया
  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

Bihar News : 22 लाख वेतन भुगतान के लिए शिक्षक से क्लर्क ने मांगे आठ लाख रूपये, डीपीओ ने की कार्रवाई

Bihar News : शिक्षा मंत्री के गृह जिले में क्लर्क ने शिक्षक से 8 लाख रूपये की रिश्वत मांगी. जिसके बाद डीपीओ ने आरोपी क्लर्क पर कार्रवाई की है......पढ़िए आगे

Bihar News : 22 लाख वेतन भुगतान के लिए शिक्षक से क्लर्क ने म
शिक्षक से मांगी 8 लाख रूपये - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के गृह जिला गोपालगंज में एक शिक्षक ने सैलरी फिक्सेशन के नाम पर स्थापना डीपीओ और उनके क्लर्क पर 8 लाख रुपए घुस मांगने का आरोप लगाया है। जिसका पीड़ित शिक्षक घूस मांगने का ऑडियो भी जारी किया है। जिसमे डीपीओ साहब आलम और विभाग के क्लर्क बाबूजान के साथ बातचीत किया गया हैं। 

बरौली प्रखंड के  प्राइमरी स्कूल के शिक्षक मोहम्मद गयासुद्दीन का आरोप है कि उसका पिछले कई साल से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा था। जिसको लेकर उसने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किया था। पटना हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग को करीब 22 लाख रुपए वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया। जिसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा पिछले कई महीने उसके वेतन का भुगतान भी किया गया। 

Diarch GO

पीड़ित शिक्षक से डीपीओ के क्लर्क के द्वारा 8 लाख रुपए घूस की मांग की गयी। उसके बाद उसका भुगतान किया गया। पीड़ित शिक्षक मोहम्मद गयासुद्दीन के मुताबिक उसने विभाग के डीपीओ साहेब आलम और डीपीओ के क्लर्क बाबू जान से कई बार फोन पर बात की और इस बात में उसे बार-बार पैसे लेकर आने बात कही गयी। 

पीड़ित का आरोप है कि पैसा नहीं देने पर उसका सैलरी फिक्सेशन नही किया जा रहा है। साथ ही क्लर्क के द्वारा जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने गोपालगंज के सदर एसडीएम और शिक्षा विभाग के डीईओ से भी की है। बावजूद इसके अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में जब शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार से बात की गयी तो उन्होंने कहा की शिकायत मिलने पर डीपीओ के क्लर्क बाबु जान को पदभार से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ शोकॉज किया गया है। जवाब आने पर अग्रिम कार्रवाई किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट