LATEST NEWS

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित; 1,189 पदों पर होनी है

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार
  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार

  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया
  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रक से टकराई, दर्जनभर से अधिक बच्चे घायल, राजमार्ग पर मची अफरातफरी

School Bus Accident: गोपालगंज जिले से गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज हादसे की खबर सामने आई है।

dozen children injured
स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रक से टकराई- फोटो : social Media

School Bus Accident: बिहार के गोपालगंज जिले से गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज हादसे की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कोहवा मोड़ के पास निर्मला कैथोलिक स्कूल की एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस बच्चों को लेकर रोज़ाना की तरह स्कूल जा रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर नियंत्रण खोते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने टक्कर टालने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सफल नहीं हो सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे कई बच्चे सीटों से गिर पड़े।

Diarch GO

स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ परिजन अपने बच्चों को निजी अस्पताल भी ले गए। घायलों में कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया। पुलिस ने बस और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस के मुताबिक, एमवीआई को भी सूचित कर दिया गया है ताकि हादसे के तकनीकी पहलुओं की जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि लापरवाही किस पक्ष की थी।