LATEST NEWS

  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश
  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • Patna Student Clash: बीएन कॉलेज और सैदपुर हॉस्टल के छात्रों में हिंसक झड़प, इलाके में हड़कंप
  • Patna Student Clash: बीएन कॉलेज और सैदपुर हॉस्टल के छात्रों में हिंसक झड़प, इलाके में हड़कंप

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

गोपालगंज को 1566 करोड़ की बम्पर सौगात, सीएम नीतीश कुमार ने शिलान्यास और उद्घाटन से विधानसभा चुनाव से पहले दिया राजनीतिक संदेश

Bihar News: मुख्यमंत्री ने गोपालगंज जिले को 1566 करोड़ रुपये की योजनाओं की बड़ी सौगात दी।

गोपालगंज को 1566 करोड़ की बम्पर सौगात,  सीएम नीतीश कुमार ने
गोपालगंज को 1566 करोड़ की बम्पर सौगात- फोटो : reporter

Gopalganj:आज राजनीतिक हलचल और विकास का संगम बन गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा जिले के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। हथुआ प्रखंड में आयोजित भव्य समारोह में सीएम ने 1566 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर जनता को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने यहां जिले को 1566 करोड़ रुपये की योजनाओं की बड़ी सौगात दी। हथुआ प्रखंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने जहां 1295 करोड़ की लागत से 124 योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं 289 करोड़ की लागत से 61 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। गोपालगंज के हथुआ की धरती आज ऐतिहासिक दिन की साक्षी बनी।

Diarch GO

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक साथ 1566 करोड़ की योजनाओं का उपहार जिले को दिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी, लोग शाम को घर से निकलने में डरते थे। लेकिन पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अब तक पांच लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। 

NSIT
Nsmch

आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गई है। वहीं वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी और महिलाओं को रोजगार देने पर भी सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "बिहार पुलिस में जितनी महिलाओं की संख्या है, उतनी पूरे भारत के किसी भी राज्य में नहीं है। हमारी सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबरी से काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई, तो मंदिरों की चाहरदीवारी भी बनवाई गई। पहले हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति होती थी, लेकिन अब सब खत्म हो गया है।" 

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के विकास में काफी मदद कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंच से कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के लिए ताली बजवाने की अपील भी की। गोपालगंज में जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया उनमें सदर अस्पताल का नया भवन, एसडीआरएफ का नया भवन, वन स्टॉप सेंटर भवन, कई पंचायत सरकार भवन और ग्रामीण इलाकों के लिए आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। यानी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज की जनता को 1566 करोड़ की योजनाओं की सौगात देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। अब देखना होगा कि इस सौगात का चुनावी असर कितना गहरा पड़ता है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा