LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : गोपालगंज में करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब किया गया नष्ट

Bihar News : गोपालगंज में 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। बलथरी चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए भारी मात्रा में जब्त शराब को विनष्ट किया गया।

Bihar News : गोपालगंज में करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 50
करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : तस्करों के लिए शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना भले ही कमाई का जरिया हो, लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग के लिए यह लगातार एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। शराब तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए कभी वाहनों के अलग-अलग हिस्सों में शराब छिपाते हैं, तो कभी सामान के बीच शराब की खेप को छिपाकर ले जाने की कोशिश करते हैं। यही नहीं, तस्करी के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आती रहती है। लेकिन गोपालगंज में उत्पाद विभाग और पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते तस्करों के इन हथकंडों पर ब्रेक लगाने की कोशिश की जा रही है। तस्करी के दौरान जब्त की गई शराब अब वापस बाजार में नहीं पहुंच सके। इसके लिए प्रशासन की ओर से नियमानुसार जब्त शराब को नष्ट किया जा रहा है।

ताजा मामला बलथरी चेक पोस्ट का है, जहां एक-दो नहीं, बल्कि कुल 82 कांडों में जब्त की गई करीब 5088 लीटर देसी और विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। मौके पर जेसीबी पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब की बोतलों और पैकेटों को नष्ट कर दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्रवाई के दौरान अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई थी, इन मामलों में जब्त शराब को सक्षम पदाधिकारी के निर्देश पर नियमानुसार विनष्ट कराया गया। बलथरी चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बीच पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, विनष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये के आसपास है। दरअसल, गोपालगंज बिहार का सीमावर्ती जिला है और यहां से होकर दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की बड़ी संख्या रहती है, ऐसे में शराब तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखना प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी रहती है। शराबबंदी कानून के बाद तस्करों ने भी अपनी रणनीति बदलने की कोशिश की है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्करी के दौरान अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन उत्पाद विभाग और पुलिस की निगरानी के चलते कई बार तस्करों की पूरी योजना धरी की धरी रह जाती है। कहीं वाहन जांच के दौरान शराब की खेप पकड़ी जाती है, तो कहीं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया जाता है। जब्त शराब के मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन की ओर से उसे नष्ट भी कराया जा रहा है। बलथरी चेक पोस्ट पर हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है।

गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है। तस्करों के नए-नए हथकंडों के बीच पुलिस और उत्पाद विभाग की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन ताजा कार्रवाई यह बताने के लिए काफी है कि शराब की अवैध खेप चाहे जिस तरीके से छिपाकर लाई जाए। अगर प्रशासन की नजर पड़ गई तो उसे जब्त कर नष्ट किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट