LATEST NEWS

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

  • सुपौल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, अनधिकृत अनुपस्थिति समेत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने का गंभीर आरोप
  • सुपौल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, अनधिकृत अनुपस्थिति समेत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने का गंभीर आरोप

  • Cyber Crime Retired Engineer Patna
  • Digital Arrest Patna: पटना में साइबर अपराधियों का बड़ा खेल,रिटायर्ड इंजीनियर से आरटीजीएस के जरिए ठगे 33.83 लाख

  •  Food Safety Raid in Bansi Vihar Restaurant Patna
  • Patna Food Safety Raid: पटना के प्रसिद्ध 'बंसी विहार रेस्तरां' पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन,पाई गईं गंभीर

  • किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी को दबोचा
  • किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी

Gopalganj Crime - श्मशान घाट के करीब बने बोर से मिला युवती का शव, लोगों ने पहचानने से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

Gopalganj Crime - जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्मशान के बास लगे बोर के पास एक युवती का शव बरामद किया गया। हालांकि कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका।

Gopalganj Crime - श्मशान घाट के करीब बने बोर से मिला युवती क
गोपालगंज में श्मशान के पास मिला युवती का शव- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj :- गोपालगंज जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव स्थित लखराव पोखर के पास श्मशान घाट के समीप एक बोर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव पर गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। 

Diarch GO

पहचान करने में जुटी पुलिस

हालांकि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के लखराव पोखर के समीप बोर में एक युवती का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। एसडीपीओ ने कहा कि फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है, और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस आस-पास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है ताकि मृतका की पहचान हो सके। 

NSIT
Nsmch

अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद इस सनसनीखेज वारदात का क्या सच सामने आता है। गोपालगंज से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए बने रहिए हमारे साथ।

FROM :- NAMO NARAYAN MISHRA