LATEST NEWS

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Bihar MLC Election
  • बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 23 अक्टूबर को मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश

  • Rakesh Tikait
  • बिहार के किसानों को मिला राकेश टिकैत का साथ, सैटेलाइट सिटी पर सम्राट सरकार को चेतावनी... महापंचायत

  • Patna Police Operation Muskaan
  • Patna Police Mobile Recovery: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 60 लाख के मोबाइल बरामद, SSP ने दी जानकारी

Bihar Chunav : गोपालगंज में मतदान के विवाद में भाजपा-राजद समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Bihar Chunav : गोपालगंज में मतदान के विवाद में भाजपा-राजद सम

Gopalganj : गोपालगंज के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान दोनों पक्षों ने अलग-अलग राजनीतिक दलों - भाजपा और राजद उम्मीदवारों को वोट दिया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैकुण्ठपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बैकुण्ठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

Diarch GO

उधर घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल के साथ एक दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) को भी तैनात किया गया है। वहीं एसडीएम अनिल कुमार और सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इलाके की विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बयानबाज़ी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाओं ने पुलिस की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट