LATEST NEWS

  • Abdul Bari Siddiqui
  • राजद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, तेजस्वी की ज्ञानेश कुमार को हटाने सहित बिहार के लिए की बड़ी

  • Tejashwi Yadav
  • ‘ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के हत्यारे और महाचोर’, तेजस्वी का राज्यपाल से मिलकर बड़ा हमला, AK 47 से रोकने

  • Muzaffarpur Minor Girl
  • Instagram पर दोस्ती, फिर मिलने की जिद… मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की का खौफनाक कदम, 1100 KM भागी

  • Tejashwi Yadav Detained
  • लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, SDPO की गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, पटना में

  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को दी मात
  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को

Bihar Police Encounter : बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, थावे मंदिर में चोरी कांड का दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, मुकुट का अहम हिस्सा बरामद

Bihar Police Encounter : बिहार में सुबह सुबह मुठभेड़ हुई है। थावे मंदिर में चोरी करने वाला दूसरा आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। आरोपी के पास से मुकुट का अहम हिस्सा बरामद हुआ है।

थावे मंदिर
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : social media

Bihar Police Encounter : बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर की खबर सामने आई है। थावे मंदिर में चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार सुबह सुबह हुए मुठभेड़ में चोरी कांड का आरोपी घायल हो गया। साथ ही पुलिस ने माता के मुकुट का अहम हिस्सा भी बरामद किया है। मिली जानकारी अनुसार गोपालगंज थावे मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक, सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने थावे थाना क्षेत्र के रिकी टोला के पास छापेमारी की। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

सुबह सुबह पुलिस मुठभेड़ 

जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी इंजमामूल आलम के पैर में गोली लगी। मौके से मां के मुकुट के कुछ हिस्से और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में पूरी गैंग और आभूषणों की जानकारी दी है। पुलिस ने जल्द पूरे मामले के सफल उद्वेदन का दावा किया है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम यानी एसआईटी को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक राय गैंग का एक सदस्य गोपालगंज आया हुआ है और उसके पास चोरी से जुड़ा कुछ सामान मौजूद है।

Diarch GO

दूसरा आरोपी गिरफ्तार 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत रिकी टोला के समीप छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन खतरे को देखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई में आरोपी इस्माइल आलम के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी गाजीपुर - मोतिहारी क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल शाहपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था। 


NSIT
Nsmch

पुलिस करेगी बड़ा खुलासा 

मौके से मां थावे भवानी के मुकुट के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से, घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पूरी गैंग का खुलासा किया है- किसने, कहां और कैसे चोरी की घटना को अंजाम दिया, आभूषण किसे दिए गए और बाकी बचे जेवरात किसके पास हैं, इसकी पूरी जानकारी उसने पुलिस को दी है। पुलिस के मुताबिक, यही आरोपी दीपक राय के साथ मंदिर में घुसकर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था। फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले के सफल उद्वेदन का भरोसा दिलाया है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट