LATEST NEWS

  • Bihar Constable Recruitment Exam Scam Exposed
  • बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का खुलासा, 9 लाख में पास कराने का हुआ खेला, दो आरोपी

  • Siwan Sadar Hospital Video
  • सीवान सदर अस्पताल में शर्मनाक हरकत! शव के गले से चेन चुराने का वीडियो वायरल...

  • Abdul Bari Siddiqui
  • राजद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, तेजस्वी की ज्ञानेश कुमार को हटाने सहित बिहार के लिए की बड़ी

  • Tejashwi Yadav
  • ‘ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के हत्यारे और महाचोर’, तेजस्वी का राज्यपाल से मिलकर बड़ा हमला, AK 47 से रोकने

  • Muzaffarpur Minor Girl
  • Instagram पर दोस्ती, फिर मिलने की जिद… मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की का खौफनाक कदम, 1100 KM भागी

डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना ठगी की कोशिश, खुद जिलाधिकारी ने लोगों से सावधान रहने की अपील की

डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना ठगी की कोशिश, खुद जिल

Gopalganj :- जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिले के डीएम पवन कुमार सिन्हा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर खुद डीएम ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है। 

डीएम ने स्पष्ट कहा है कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और इस आईडी के माध्यम से की जा रही किसी भी प्रकार की बातचीत, मैसेज या पैसे की मांग का कोई आधिकारिक आधार नहीं है। बताया जा रहा है कि फर्जी अकाउंट बनाकर कुछ शातिर लोग आम लोगों को मैसेज भेज रहे हैं और अलग-अलग बहानों से पैसे मांगने की कोशिश कर रहे हैं। 

Diarch GO

मामले की जानकारी मिलते ही डीएम पवन कुमार सिन्हा ने तुरंत जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को इसकी सूचना दी और इस पर रोक लगाने के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को गुमराह कर ठगी करना है। उन्होंने कहा कि इस आईडी से यदि किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज या पैसे की मांग की जाती है, तो वह पूरी तरह फर्जी है। 

उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब न दें और न ही किसी प्रकार का ट्रांजैक्शन करें। डीएम ने कहा कि इस तरह के साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधी सरकारी अधिकारियों के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और किसी भी अनजान या संदिग्ध आईडी पर भरोसा न करें। 

NSIT
Nsmch

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि "हमारे फेसबुक अकाउंट के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस संबंध में हमने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को सूचना दे दी है और इस पर रोक लगाने के साथ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि इस आईडी से किसी प्रकार की चैटिंग या बातचीत न करें। यदि इस आईडी से किसी भी प्रकार के पैसे की मांग की जाती है तो यह पूरी तरह फर्जी है। यह ठगी का प्रयास है। साइबर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" इस मामले को लेकर साइबर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फर्जी अकाउंट बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान आईडी से आने वाले मैसेज या पैसे की मांग से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध अकाउंट की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।