LATEST NEWS

  • Strike Land Survey Work Stopped
  • Bihar News : राजस्व महकमे में भूकंप, हड़ताल की राह पर 1200 नियमित अमीन , 9 अक्टूबर से

  • Bihar NDA Meeting
  • Bihar NDA Meeting:बिहार की राजनीति में महासियासी भूचाल, सीएम सम्राट चौधरी का फरमान, पटना तलब किए गए NDA

  • Bihar Judicial Reforms
  • Bihar Judicial Reforms: अदालतों से तारीख पर तारीख का दौर खत्म, सरकारी गवाहों की गैरहाजिरी पर कसा शिकंजा,

  • Bihar Varsity Senate
  • Bihar University Nominations: उच्च शिक्षा के गलियारों में बड़ा फेरबदल, कुलाधिपति सैयद अता हसनैन का मास्टरस्ट्रोक,13 विश्वविद्यालयों के

  • Patna High Court
  • Patna High Court: कोरोना मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये, पटना HC ने सरकार को इस

Bihar News : गोपालगंज में करोड़ों की शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 11 हज़ार लीटर से अधिक शराब पुलिस ने किया नष्ट

Bihar News : गोपालगंज में करोड़ों की शराब पर चला प्रशासन का ब

GOPALGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए गोपालगंज जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न हिस्सों से जब्त की गई करोड़ों रुपये की अवैध देशी और विदेशी शराब को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त निगरानी में संपन्न हुई, जिसने जिले के अवैध शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विनष्टीकरण कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट के पास एक चिन्हित स्थल पर किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की विशेष मौजूदगी रही। शराब की बोतलों और गैलनों को पहले एक बड़े गड्ढे में जमा किया गया और फिर नियमानुसार बुलडोजर चलाकर उन्हें चकनाचूर कर दिया गया, ताकि इनका दोबारा किसी भी रूप में दुरुपयोग न हो सके।

Diarch GO

आंकड़ों की बात करें तो कुल 119 विभिन्न कांडों के तहत जब्त की गई करीब 11,050 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। इसमें उत्पाद विभाग (एक्साइज) के 36 मामले और जिले के विभिन्न थानों के 83 मामले शामिल थे। नष्ट की गई शराब में भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड्स के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर निर्मित देशी शराब भी शामिल थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक अमित झा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "119 कांडों से जुड़ी 11 हजार लीटर से अधिक शराब का विनष्टीकरण दंडाधिकारी की निगरानी में किया गया है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह एक सख्त संदेश है और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।"

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों की सीमा से सटे गोपालगंज जिले में तस्कर अक्सर अवैध सप्लाई की कोशिश करते रहते हैं। बल्थरी चेक पोस्ट जैसे महत्वपूर्ण नाकों पर की गई यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि अवैध कारोबारियों के नेटवर्क को तोड़ने का काम भी करती है। फिलहाल, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नमो नारायण की रिपोर्ट