LATEST NEWS

  • Chhath Rush Train
  • Bihar Train Ticket: त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नो रुम, फ्लाइट का किराया 3

  • Vaishali STF Team Attacked
  • Bihar Crime: बिहार में STF पर भीड़ ने किया हमला, 4 जवान घायल, हथियार छीनने की कोशिश,फायरिंग

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

Bihar News:गोपालगंज में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, चला सख़्त अभियान, अतिक्रमणकारियों को आखिरी चेतावनी

Bihar News:सरकारी जमीन खासतौर पर पोखरा सरकारी जलस्रोत पर सालों से चला आ रहा अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ाई और कानूनी व्यवस्था के साथ बुलडोज़र एक्शन शुरू कर दिया

Administration s bulldozer action
प्रशासन का बुलडोजर एक्शन- फोटो : reporter

Bihar News:सरकारी जमीन खासतौर पर पोखरा सरकारी जलस्रोत पर सालों से चला आ रहा अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ाई और कानूनी व्यवस्था के साथ बुलडोज़र एक्शन शुरू कर दिया। घटनास्थल गोपालगंज के यादोपुर दुखारन पंचायत का यादवपुर दुकान गांव रहा, जहां प्रशासन का बुलडोजर पहुंचते ही माहौल प्रशासनिक सतर्कता और अनुशासन में तब्दील हो गया।

सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से लोगों को प्रथम नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद दूसरी नोटिस देकर चेतावनी दी गई कि वे कब्जा स्वयं हटा लें। मगर चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद आज प्रशासन ने सख़्त रुख अख़्तियार करते हुए कार्रवाई शुरू की।

Diarch GO

सीओ के अनुसार, पोखरे की जमीन पर झोपड़ी, खटाल और अस्थायी ढांचे बनाकर कब्जा कर लिया गया था, जबकि कब्जा करने वालों के पास पहले से पक्का निजी मकान मौजूद है। इसलिए यह कार्रवाई पूरी तरह सरकारी नियमों और प्रशासनिक मर्यादा के तहत की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि किसी का भी पक्का मकान नहीं तोड़ा गया। अफवाहों पर रोक लगाते हुए सदर सीओ ने साफ कहा कि किसी का घर नहीं टूटा। सिर्फ झोपड़ी और अवैध खटाल हटाए गए हैं। पोखरे की जमीन घेरकर बैठना गैर-कानूनी था, जिसे मुक्त कराया गया है।

NSIT
Nsmch

सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि यादोपुर दुखारन में कार्रवाई जारी है। इसके बाद शहर के अन्य इलाकों में जहां-जहां अवैध कब्जा है, वहां भी बुलडोज़र चलेगा।

सीओ ने मौके पर ही लोगों से अपील और चेतावनी दोनों दी कि अपना अतिक्रमण खुद हटा लें। अगर नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोज़र चलाकर कार्रवाई करेगा। जहां अवैध कब्जा मिलेगा, वहां कार्रवाई तय है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा