LATEST NEWS

  • Patna Power Cut
  • पटना में आज कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बत्ती , पावर कट की परेशानी से बचने

  • Shambhu Girls Hostel
  • Shambhu Girls Hostel: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने हाथ किए खड़े, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट, न्याय

  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने लगे लोग
  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने

  • Bihar weather
  • Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पटना के लोगों को उमस करेगा परेशान

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra review meeting
  • MLC चुनाव व त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर SSP की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक का बना मास्टर प्लान!

एक्टर पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पैतृक गांव में 89 वर्षीय मां का निधन हो गया है। परिवार ने इसकी पुष्टि की है।

एक्टर पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन,

Gopalganj - बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवती देवी, का देहांत हो गया है। उनका निधन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को उनके पैतृक निवास, बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित परिवार के पुश्तैनी घर में हुआ। हेमवती देवी 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। मां के निधन से अभिनेता बहुत दुखी हैं और इस समय गहरे शोक में हैं।

परिवारजनों के बीच ली अंतिम सांस, पंकज त्रिपाठी थे पास

हेमवती देवी ने अपने सभी परिवारजनों के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी, जो अपने पारिवारिक मूल्यों और जड़ों से जुड़े रहने के लिए जाने जाते हैं, अपनी मां के अंतिम समय में उनके साथ ही थे। 

Diarch GO

पंकज त्रिपाठी के परिवार ने जारी किया बयान

त्रिपाठी परिवार की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बयान के अनुसार, बयान में कहा गया है, "हमें यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता, श्रीमती हेमवती देवी का शांतिपूर्वक स्वर्गवास हो गया है। उनका निधन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को परिवार के गृह नगर बेलसंड, गोपालगंज (बिहार) में हुआ। वे 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवारजनों के बीच नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके पास ही थे।”

शनिवार को हुआ अंतिम संस्कार

पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवती देवी का अंतिम संस्कार अगले दिन, शनिवार को बेलसंड में किया गया। इस अंतिम विदाई में केवल करीबी परिजन, रिश्तेदार और मित्र ही शामिल हुए। इस कठिन और दुखद समय में, परिवार ने सभी शुभचिंतकों और मीडिया से प्राइवेसी (निजता) बनाए रखने का विनम्र अनुरोध किया है। 

NSIT
Nsmch

मां का जीवन पर गहरा प्रभाव: अनुशासन और विनम्रता के संस्कार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीवन और व्यक्तित्व पर उनकी मां श्रीमती हेमवती देवी का गहरा प्रभाव था। पंकज त्रिपाठी अक्सर सार्वजनिक मंचों पर यह कहते रहे हैं कि उनकी मां ने ही उनमें अनुशासन, विनम्रता और करुणा के महत्वपूर्ण संस्कार डाले। गोपालगंज के एक किसान परिवार से आने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी सफलता के शिखर पर पहुँचने के बाद भी, अपने गांव, माता-पिता और सादगी भरे बचपन की बातें अक्सर करते रहे हैं, जो उनके जीवन का एक अहम हिस्सा बनी रही।