LATEST NEWS

  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश
  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • Patna Student Clash: बीएन कॉलेज और सैदपुर हॉस्टल के छात्रों में हिंसक झड़प, इलाके में हड़कंप
  • Patna Student Clash: बीएन कॉलेज और सैदपुर हॉस्टल के छात्रों में हिंसक झड़प, इलाके में हड़कंप

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी की कस्टडी में हुई मौत, इलाके में तनाव की स्थिति

पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी की कस्टडी
अपराधी की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस।- फोटो : नमो नारायण मिश्र

Gopalganj -:- गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरवानी गांव में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस दौरान पुलिस टीम पर गांव वालों द्वारा किया गया हमला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार एक आरोपी की पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई है। जिसके बाद अब स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, फुलवरिया थाना अध्यक्ष जय हिंद के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मदरवानी गांव में शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के लिए पहुंची थी। छापेमारी के दौरान गांव वालों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। मौके की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के थानों की पुलिस बल को बुलाया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। “हम पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। 

Diarch GO

कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जो फरार हैं, उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। हम पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं। इसी बीच इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की थाना परिसर में तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया – गंभीर बीमारी से मौत

एसपी अवधेश दीक्षित ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण गंभीर बीमारी बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। “हमारी टीम मदरवानी गांव में शराब माफियाओं को पकड़ने गई थी, जहां हमला हुआ। हमलावरों की पहचान कर ली गई है। एक आरोपी की तबीयत पूछताछ के दौरान बिगड़ी थी, उसका इलाज कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। क्षेत्र की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। 

NSIT
Nsmch

फिलहाल हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की साजिश और जिम्मेदार चेहरों को बेनकाब किया जा सके। फुलवरिया थाना क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम ने पुलिस प्रशासन को सख्त मोड में ला दिया है। एक तरफ जहां शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं पुलिस पर हमले जैसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। देखना होगा कि पुलिस किस तेजी से बाकी आरोपियों को गिरफ़्तार कर इस केस को अंजाम तक पहुंचाती है।

Report :- NAMO NARAYAN MISHRA