LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बीच झमाझम बारिश, सुबह से भींग रहा है पटना,

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

Bihar Road Accident : गोपालगंज में स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : गोपालगंज में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : गोपालगंज में स्कूल बस की चपेट में आने
मासूम की मौत - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बॉस घाट मशहूरिया गांव में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही कामेश्वर कुमार के पुत्र आयुष के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

तेज रफ्तार बस ने घर के पास कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा अपने घर के पास ही मौजूद था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस वहां से गुजरी और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

Diarch GO

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने उत्तेजित लोगों को शांत कराया और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में पसरे मातम के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।

प्रशासन की ओर से विधिक कार्रवाई का आश्वासन

इस दुखद घटना के संबंध में सदर एसडीओ-2 राकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित बस चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

स्कूल बसों की रफ्तार पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों और ग्रामीण सड़कों पर स्कूल बसों की अनियंत्रित रफ्तार पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए और आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि भविष्य में किसी और मासूम को अपनी जान न गंवानी पड़े। पुलिस फिलहाल फरार बस की तलाश और मामले की विधिक प्रक्रिया में जुटी है। 

नमो नारायण की रिपोर्ट