LATEST NEWS

  • Bihar Flood : उत्तर बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया LN Mishra कॉलेज, मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपे 6.58 लाख रूपये
  • Bihar Flood : उत्तर बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया LN Mishra कॉलेज, मुख्यमंत्री

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कदमकुआं के बंद फ्लैट में चोरी का सफल उद्भेदन, हथियार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कदमकुआं के बंद फ्लैट में चोरी का सफल उद्भेदन, हथियार के साथ मुख्य

  • Patna AIIMS critical condition news
  • Patna Crime News: महिला सिपाही के पति ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में AIIMS रेफर

  • Bihar News : निचली अदालत के यांत्रिक संज्ञान पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, फर्जी अपहरण मामले में निर्दोषों के खिलाफ समन आदेश किया रद्द
  • Bihar News : निचली अदालत के यांत्रिक संज्ञान पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, फर्जी अपहरण मामले में निर्दोषों

  • Bihar Government Scheme Digital Mitra Online Apply
  • Bihar Digital Mitra Yojana 2026:बिहार में 'डिजिटल मित्र' केंद्रों के लिए आवेदन 6 अक्टूबर से शुरू,KYP संचालकों को

Bihar News : गोपालगंज में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया........पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान में क
पति पत्नी की मौत - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी स्थित ब्रह्मस्थान के समीप एक भीषण दुर्घटना सामने आई है। निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान बिजली का जोरदार करंट लगने से पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पति को बचाने के क्रम में पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पति निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक वहां से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार या उपकरण से प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और तड़पने लगा। पति को छटपटाता देख उसे बचाने के लिए पत्नी तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बचाते समय वह भी तेज करंट की चपेट में आ गई।

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 

घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और किसी तरह दोनों को करंट से अलग किया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने ऑटो की मदद से दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 की टीम 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। डायल-112 के एसआई सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर हादसे की जानकारी दी थी। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग दोनों घायलों को ऑटो से अस्पताल ले जा चुके थे।

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ तथा सुरक्षा मानकों में क्या लापरवाही रही, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

नमो नारायण की रिपोर्ट