LATEST NEWS

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

Bihar Crime News : गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला मामले में 15 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी हुए थे जख्मी

Bihar Crime News : गोपालगंज में पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीँ अन्य की तलाश में जुटी हैं......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला मामले में
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : namo narayan

GOPALGANJ : गोपालगंज में शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान कुचायकोट थाने की पुलिस टीम पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 59 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए 15 अपरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दिक्षीत ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। 

उन्होंने बताया कि शराब की छापेमारी करने गयी कुचायकोट थाने की पुलिस टीम पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली पंचायत के तकिया टोला में असामाजिक तत्वों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें कुचायकोट थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जिसमें 59 नामजद और तकरीबन 50 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बता दें कि कुचायकोट थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से एक शराब की बड़ी खेप बिहार लायी जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान तस्कर पुलिस का वाहन देख कर शराब तस्कर भागने लगे। आगे आगे तस्कर और पीछे पीछे पुलिस उनका पीछा करने लगी। पीछा करते हुए कुचायकोट पुलिस जब गोपालपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव के समीप पहुंची तो तस्करों गाड़ी रोक दी और सैकड़ों ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। 

Diarch GO

हमले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार व एक चौकीदार घायल हो गए। जबकि तीन पुलिस जवानों ने भाग कर अपनी जान बचायी थी। पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने तकिया गांव से करीब 8 संदिग्ध वाहनों को बरामद किया है। पुलिस बरामद बाइकों की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि इन वाहनों का उपयोग शराब तस्करी सहित अन्य गैरकानूनी कार्यो में किया जाता है। वही पुलिस टीम पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार के बयान के आधार पर 59 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। जबकि पुलिस टीम पर हमले के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट