LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Crime In Buxer: रिश्तेदार बनकर आई महिला ने नशीला पदार्थ खिला ले भागी लाखों का आभूषण, यूपी से गिरफ्तार

एक महिला ने पहले रिश्तेदार के रूप में घर में प्रवेश किया, फिर एक अवसर का लाभ उठाते हुए, घर में अकेली महिला को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद, वह घर में रखे नकद और लाखों के आभूषण लेकर भाग गई।

Bihar News
नशीला पदार्थ खिला ले भागी लाखों का आभूषण- फोटो : Reporter

Crime In Buxer: बिहार के बक्सर जिले से रिश्तेदारी का झांसा देकर एक महिला द्वारा की गई धोखाधड़ी और चोरी का मामला सामने आया है। घटना बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मंगराव गांव की है, जहां 26 दिसंबर को कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के गारा गांव निवासी मंजू देवी उर्फ बताशा ने एक परिवार को अपना शिकार बनाया। उसने विश्वासघात करते हुए लाखों के सामान और नकदी चुराई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को उत्तर प्रदेश के रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला...

राजपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मंजू देवी मंगराव गांव निवासी ललन पांडेय के घर पहुंची। उसने रिश्तेदार होने का हवाला देकर परिवार का विश्वास जीत लिया। मंजू देवी ने परिवार के साथ समय बिताया और रातभर उनके घर रुकी। 27 दिसंबर की सुबह, जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, उसने अपना असली मकसद पूरा करने की योजना बनाई।

Goal 2026

मंजू देवी ने घर की मालकिन को विश्वास में लेकर दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया। दूध पीते ही महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के गले से सोने की चेन, ₹12,000 नकद, अन्य कीमती आभूषण और वस्त्र लेकर वहां से फरार हो गई।

पति ने किया खुलासा...

जब कुछ घंटों बाद महिला का पति ललन पांडेय घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया। घबराए पति ने तुरंत उसे पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला दरोगा की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के रामनगर इलाके में छुपी हुई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंजू देवी को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का इलाज जारी

चोरी और धोखाधड़ी की इस घटना के बाद पीड़ित महिला की स्थिति गंभीर है। उसका इलाज बक्सर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को जल्द ही होश आ जाएगा, लेकिन वह मानसिक आघात में है।

क्या कहती है पुलिस...

राजपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, "मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने चोरी और धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।"

बहरहाल इस घटना के बाद मंगराव गांव में डर और गुस्से का माहौल है। लोग आश्चर्यचकित हैं कि कोई महिला रिश्तेदार बनकर ऐसी घिनौनी हरकत कर सकती है। पुलिस ने गांव के लोगों से सतर्क रहने और अनजान लोगों को घर में प्रवेश न देने की अपील की है।

संदीप वर्मा की रिपोर्ट