LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन,किस नेता के पास कितनी संपत्ति, जान लीजिए,होश उड़ जाएंगे

ADR की रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आय राष्ट्रीय औसत से कई गुना अधिक है। हालांकि, संपत्ति में बड़ा अंतर और आपराधिक पृष्ठभूमि की उच्च संख्या गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।

देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन,किस नेता के पा
मुख्यमंत्री की संपत्ति- फोटो : social media

Chief Minister Property List: हाल ही में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी रिपोर्ट में भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति, आय, और आपराधिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी सामने आई। इस दौरान जो रिपोर्ट निकलकर सामने आई है, उसमें सबसे अमीर मुख्यमंत्री की फरेहिस्त में चंद्रबाबू नायडू का नाम है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति में 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी शामिल हैं। वहीं सबसे गरीब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घोषित किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति

ममता बनर्जी के बाद जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। भारत के अगर मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति और आय की बात करें तो भारत के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। एक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। उनकी औसत वार्षिक आय 13,64,310 रुपये है, जो भारत की प्रति व्यक्ति औसत आय का 7.3 गुना अधिक है।

देश के अन्य मुख्यमंत्री की संपत्ति 

अन्य शीर्ष अमीर मुख्यमंत्री

पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश)

कुल संपत्ति: 332 करोड़ रुपये

देनदारियां: 180 करोड़ रुपये

सिद्धरमैया (कर्नाटक)

कुल संपत्ति: 51 करोड़ रुपये

देनदारियां: 23 करोड़ रुपये

आपराधिक मामलों की स्थिति

31 में से 13 मुख्यमंत्री (42%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।10 मुख्यमंत्रियों (32%) पर हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी, और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं।

NSIT
Nsmch

महिला मुख्यमंत्री

भारत में केवल दो महिला मुख्यमंत्री हैं:

ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल)

आतिशी (दिल्ली)

ADR की रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आय राष्ट्रीय औसत से कई गुना अधिक है। हालांकि, संपत्ति में बड़ा अंतर और आपराधिक पृष्ठभूमि की उच्च संख्या गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं। यह रिपोर्ट सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।