LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Weather : पटना सहित बिहार के कई इलाकों में मौसम ने बदली करवट, हल्की बारिश ने बढ़ाई कनकनी, जानिए मौसम का पूरा हाल....

Bihar Weather : बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच आज हल्की बारिश हुई। जिससे राज्य के कई कनकनी बढ़ने की संभावना बढ़ गयी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। पढ़िए आगे...

Bihar Weather : पटना सहित बिहार के कई इलाकों में मौसम ने बदल
मौसम का बदला मिजाज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पिछले दो दिनों से जहाँ पटना सहित बिहार के कई इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठण्ड से राहत मिली थी। वहीँ मौसम ने अचानक करवट बदल दिया है। दिन भर खिली धूप के बाद शाम में अचानक बारिश हुई। पटना के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिससे ठण्ड के एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बढ़ गयी है। 

हालाँकि मौसम विभाग ने पटना से लेकर गोपालगंज और पश्चिम चंपारण तक रविवार शाम को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। इस संबंध में 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान जारी किया गया था। उसके मुताबिक पटना, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले के कुछ इलाकों में हल्के दर्जे की बरसात की संभावना जताई गयी थी।

हालाँकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में बारिश का दौर कुछ घंटे ही रहेगा। इसके बाद फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा। 13 जनवरी के बाद बरसात की चेतावनी नहीं है। हालांकि, सोमवार को कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।

वन्दना की रिपोर्ट