LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Water Metro In Patna: अब पटना में वाटर मेट्रो से करेंगे सफर, गंगा नदी में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक बिग बोट से प्रतिदिन 20 लाख लोग करेंगे यात्रा...

Water Metro In Patna: राजधानी में वाटर मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। बिहार में वाटर मेट्रो के लिए कुल 6 टर्मिनल बनाए जाएंगे। इससे 20 लाख लोग हर दिन यात्रा कर सकेंगे।

Water Metro
Water Metro In Patna- फोटो : social media

Water Metro In Patna: राजधानी पटना की घनी ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए अब पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। गंगा नदी के विस्तृत तट के कारण ग्रेटर पटना (कोईलवर से बख्तियारपुर तक) के नदी किनारे रहने वाली 20 लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सीधा लाभ मिलेगा। कोच्चि वाटर मेट्रो की सफलता के बाद केंद्र सरकार पटना, वाराणसी, प्रयागराज सहित 18 शहरों में वाटर मेट्रो परियोजना शुरू करने की योजना बना रही है। बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय ने कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) को अन्य शहरों में वाटर मेट्रो सिस्टम की संभावनाओं का अध्ययन करने का कार्य सौंपा है।

18 शहरों में बनेंगे वाटर मेट्रो

इन 18 शहरों में पटना, वाराणसी, प्रयागराज के अलावा सूरत, मंगलुरु, अयोध्या, धुबरी, गोवा, कोल्लम, कोलकाता, अहमदाबाद, श्रीनगर, मुंबई, कोच्चि और वसई शामिल हैं। केएमआरएल ने जानकारी दी है कि यह अध्ययन मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में वाटर मेट्रो की संभावना पर केंद्रित होगा, जहां नदियां, झीलें, बैकवाटर और तटीय क्षेत्र उपलब्ध हैं।

पटना में यहां बनेंगे टर्मिनल

पटना में वाटर मेट्रो के लिए दानापुर, दीघा, कुर्जी, राजापुर, बांसघाट, कलेविट्रेट घाट, महेन्दू घाट, दरभंगा हाउस घाट, गांधी घाट, रानी घाट, पथरी घाट, राजा घाट, गाय घाट, नौजर घाट, दुली घाट, खाजेकलां घाट, कंगन घाट और दीदारगंज घाट समेत कई घाटों पर टर्मिनल बनाए जाएंगे। इन टर्मिनलों को पटना की प्रमुख सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे यातायात और सुगम हो सकेगा।

बिहार में बनेंगे 6 टर्मिनल

वाटर मेट्रो उन टर्मिनलों से सेवा प्रदान करेगी, जहां परिवहन की सुविधा सीमित है, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के हल्दिया से इलाहाबाद तक कार्गो जहाज चलाने के लिए पटना को चयनित किया गया है, जिसके लिए बिहार में छह टर्मिनल बनाए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

वाटर मेट्रो बनाने में चुनौती

पटना में वाटर  मेट्रो बनाने में कुछ चुनौतियां भी हैं। गंगा नदी में गंडक नदी से बहकर भारी में आकर मिट्टी जमा हो गई है। इससे गंगा नदी की गहराई कम हो गई है। वहीं अब गंगा नदी में मिट्टी आने से रोकने के लिए इंतेजाम किए जा रहे हैं। फ्लॉटिंग टर्मिनलों का निर्माण किया जा रहा है।