LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : शिवहर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, मंदिर में जबरन कराई शादी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : शिवहर में एक युवक को चोरी-चोरी प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ गया. जहाँ लोगों ने उसे प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की जबरन शादी करा दी....पढ़िए आगे

Bihar News : शिवहर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्
प्रेमी जोड़े की जबरन शादी - फोटो : manoj kumar

SHEOHAR : प्रेम प्रसंग से जुड़े कई मामले सामने आते रहते हैं. कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं. जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने जाता है तो प्रेमिका के घर वाले रंगे हाथ पकड़ लेते हैं. ऐसा ही एक मामला शिवहर जिला में सामने आया है. जहाँ शिवहर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में लड़का और लड़कीं का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान लड़कीं ने लड़के को रात में मिलने के लिए बुलाया, हालाँकि जब प्यार में लोग सात समुंदर पार कर जाते है तो फिर 17 किलोमीटर क्या था. लड़का रात के अंधेरा में लड़कीं से मिलने उसके घर ताजपुर पहुँच गया. 

लड़का लड़कीं रात के अंधेरा का फायदा उठाकर मिले. फिर क्या था प्रेमिका के घरवालों ने दोनो को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करवा दिया. इधर नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि लड़का और लड़कीं दोनो बालिग है. दोनो को अपनी ज़िंदगी जीने का अधिकार है. फिर भी दोनो तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने लड़की का बयान लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

इधर दोनो की शादी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना में एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से चोरी-छुपे मिलने गया, लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत शादी करा दी. बताया जाता है की लड़की का कोई रिलेशन जिले के तारियानी थाना के सुरगाही गांव में है जहाँ चार पांच साल पूर्व लड़की गई थी. जहाँ ग्रामीण अजित कुमार से नैना चार हो गया. उसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हआ और प्यार हो गया. जिसके बाद प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से चोरी-छुपे मिलने गया, लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत शादी करवा दी. इस संबंध मे नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया की लड़के के घर वालों ने एक आवेदन दिया था. जिसकी जाँच की गई है. लड़का और लड़की बॉलिग है, दोनो ने स्वचेछा से शादी करने की बात कहीं है. 

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट