LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Road Accident: रफ्तार का कहर, वैशाली में अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए परिजनों ने डंपर को किया आग के हवाले, भारी बवाल

Road Accident: सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली का है जहां अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया...

सड़क हादसा
डंपर ने बाइक सवार को कुचला- फोटो : social media

Road Accident: वैशाली जिले के रुस्तमपुर-बीरपुर रोड पर जुडावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी चंदेलवा गांव के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुडावनपुर बरारी गांव निवासी दीपक राय के 30 वर्षीय पुत्र तूफानी कुमार के रूप में हुई है।

आक्रोशित लोगों ने डंपर में लगाई आग

युवक की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए डंपर में आग लगा दी। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। परिजनों ने मौक पर जमकर बवाल किया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

पुलिस ने किया माहौल शांत

घटना की जानकारी मिलते ही जुडावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस का बयान

जुडावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया, "सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने डंपर में आग लगा दी थी, जिसे दमकल कर्मियों ने बुझा दिया। स्थानीय लोगों को समझाकर माहौल शांत किया गया है।"

NSIT
Nsmch

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट