LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Accident News : दरभंगा में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर मारी पलटी, युवक और युवती की मौके पर हुई मौत

Bihar Accident News : दरभंगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस घटना में एक युवक और युवती की मौत हो गयी..पढ़िए आगे

Bihar Accident News : दरभंगा में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में
दरभंगा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र में NH 27 दिल्ली रेस्टोरेंट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसका LIVE तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुआ है। एक 16 चक्का ट्रक अचानक से अनियंत्रित्र होकर अपने वितरित दिशा में आती है और बाईक को टक्कर मारते हुए पलट गया। 

यह घटना CCTV में कैद हो गई है। वही हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गयी है। युवक केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा के पास का राकेश कुमार बताया जा रहा है वही युवती की पहचान नहीं हुई है। युवती के शव की पहचान में भी पुलिस जुटी है।

हालाँकि आनन फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक के शव का पोस्टमार्टम DMCH में किया जा रहा है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट