LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Buxar Accident News : बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने जा रही सगी बहनों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, एक की हुई मौत, दूसरी गंभीर रूप से हुई जख्मी

Buxar Accident News : बक्सर की दो सगी बहनों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. इस घटना में एक बहन की मौके पर मौत हो गयी. जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Buxar Accident News : बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने जा रह
युवती की गयी जान - फोटो : sandip verma

BUXAR : बलिया जिले के चितबड़ागांव और नरही थाना की सीमा पर स्थित लखनुआं मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव निवासी दो सगी बहनें, पूजा कुमारी (28) और आरती कुमारी (26), स्कूटी से चितबड़ागांव मोड़ स्थित महाविद्यालय में बीएड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पूजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही नरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरही में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सौंप दिया।

Goal 2026

परिजनों के अनुसार, पूजा और आरती महाविद्यालय से प्रवेश पत्र लेने के लिए जा रही थीं। लखनुआं मोड़ पार करते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। नरही थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट