LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News: दो दिवसीय टीचिंग जॉब फेयर -2025 का हुआ समापन, निजी स्कूल एवं सैकड़ों शिक्षक हुए शामिल

Bihar News: दो दिवसीय टीचिंग जॉब फेयर -2025 का समापन हो गया है। इस कार्यक्रम में निजी स्कूल के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

टीचिंग जॉब फेयर
Two day Teaching Job Fair - फोटो : Reporter

पटना : एडुडोर द्वारा स्थानीय बीआईए भवन में आयोजित दो दिवसीय टीचिंग जॉब फेयर -2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जॉब फेयर में बिहार भर से निजी स्कूल एवं सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। इस फेयर ने स्कूल और शिक्षकों को एक मंच पर लाते हुए रोजगार और कौशल विकास  के अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम संयोजक एवं एडुडोर के निदेशक प्रेम ओझा ने इस फेयर में शामिल सभी स्कूलों एवं कार्यक्रम के हेल्थ पार्टनर रुबन हॉस्पिटल का विशेष आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि इस फेयर से न सिर्फ शिक्षकों बल्कि बिहार के छात्रों को भी फायदा पहुचां है। इस फेयर के अंतर्गत आयोजित ट्रेनिंग सत्र और कैरियर कॉउंसलिंग से शिक्षकों को अपने कौशल को पहचानने एवं निखारने में मदद मिली है। वहीं सह संयोजक रंभा झा ने कहा कि इस फेयर में शेमफोर्ड फ्यूचुरिस्टिक स्कूल, नवादा, नेशनल पब्लिक स्कूल, कटिहार, एवीएम पब्लिक स्कूल, कटिहार, एंग्लो ईस्टर्न इंटरनेशनल स्कूल, वैशाली, ज्ञानोदय गुरुकुल स्कूल, पटना, शांति मिशन अकादमी, सहरसा, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, बेगूसराय, प्रेसिडेंसी ग्लोबल स्कूल, पटना, स्काई  विजन पब्लिक स्कूल, लखीसराय,ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, आरा, आरपीएस कॉन्वेंट स्कूल, नवादा,अद्वैता मिशन हाई स्कूल, बांका, विवेकानंद वीआईपी स्कूल, औरंगाबाद, सेंट जॉन सेकेंडरी स्कूल, बक्सर, चंद्र शील विद्यापीठ, मुजफ्फरपुर, अंकुरम रोबोटिक्स, पटना आदि प्रमुख स्कूलों ने शिक्षकों को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। 

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, सिडबी की जीएम अनुभा प्रसाद, रुबन हॉस्पिटल के डॉ. सत्यजीत सिंह, बिभा सिंह, चेतना समिति की निशा मदन झा ने अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों द्वारा सभी स्कूलों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।