LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बिहार के इन 6 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2 बड़ी नदियों पर आवाजाही होगा आसान, सरकार ने लिया यह बड़ा निर्णय

Bihar News: बिहार के 6 जिलों के लिए बड़ी खुशखबड़ी सामने आई है। बिहार सरकार ने गंगा और कोसी नदी पर तीन बड़े पीपा पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इससे 6 जिलों के लोगों को फायदा होगा।

pipa pul
Three pipa bridges built- फोटो : social Media

Bihar News:  बिहार में गंगा और कोसी नदी में तीन बड़े पीपा पुल बनाए जाएंगे। पीपा पुल के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 56 करोड़ 81 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। इन पुलों के निर्माण से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। 6 जिलों में ये 3 बड़े पीपा पुल बनाए जाएंगे। इससे कई जिलों के गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे गांव के लोगों को नावों की निर्भरता समाप्त हो जाएगी। 

तीन पीपा पुल का निर्माण 

दरअसल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ने भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में गंगा और कोसी नदी पर तीन बड़े पीपा पुलों के निर्माण के लिए 56 करोड़ 81 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। इन पुलों के निर्माण से नदियों के दोनों किनारों पर बसे सैकड़ों गांवों के लगभग 10 लाख लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और उनकी नावों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

Diarch GO

पुल की लागत 15 करोड़ 20 लाख रुपए 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भोजपुर जिले के महुली घाट से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिताब दियारा के बीच गंगा नदी पर 732 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया जाएगा। इस पुल की कुल लागत 15 करोड़ 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यह पुल भोजपुर और बलिया जिलों के कई गांवों को जोड़ेगा। मधेपुरा के जीरो माइल से खगड़िया के कपासिया घाट तक कोसी नदी पर 500 मीटर लंबाई का एक अन्य पीपा पुल 25.13 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। 

पुल निर्माण से 14 पंचायतों के लोगों को मिलेगा फायदा 

इस पुल के निर्माण से मधेपुरा और खगड़िया जिलों के लगभग 14 पंचायतों के 80 हजार लोगों के आवागमन में सुधार होगा। इसके अलावा,बक्सर जिले के नैनीजोर गांव और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी गांव के बीच गंगा नदी पर 16.47 करोड़ रुपये की लागत से 732 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया जाएगा। यह पुल बक्सर और बलिया जिलों के कई गांवों के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा।

NSIT
Nsmch