LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR NEWS - बिहार में ठंड लेने लगी लोगों की जान, दो बच्चे सहित पुलिस अकादमी की महिला सफाईकर्मी की मौत

BIHAR NEWS - नालंद में कंपकंपाती ठंड का कहर शुरू हो गया है। यहां 72 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरनेवालों में दो बच्चे सहित एक महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मौत का कारण ठंड को बताया है।

  BIHAR NEWS - बिहार में ठंड लेने लगी लोगों की जान, दो बच्चे

N4N DESK - बिहार में ठंड का असर लोगों पर नजर आने लगा है। बिहार के कई जिलों में कंपकंपाती ठंड ने लोगों को घर में दुबकने को मजूबर कर दिया है। वहीं नालंदा जिले में पिछले 72 घंटे में ठंड के कारण दो बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों मौतें शहर के अलग अलग इलाके में हुई है। 

जुड़वा भाई बहन पड़े बीमार

पहली घटना कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के बड़की आमर गांव के नीतीश जमादार की साढ़े चार वर्षीय जुड़वा भाई-बहन की आंगनबाड़ी से सोमवार की दोपहर पढ़कर घर लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची का नाम क्रांति कुमार बताया गया। जबकि भाई करण कुमार का इलाज चल रहा है।

CDPO सीमा कुमारी ने बच्ची की मौत जहरीला खाना खाने से मौत की बात से इंकार करते हुए ठंड से मौत होने की आशंका व्यक्त की है

छह साल के सुभाष चंद्र बोस की मौत

दूसरी घटना थरथरी थाना क्षेत्र दस्तूर पर गांव की है. जहां एक 6 वर्षीय बालक की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले बीमार पड़ा फ़िर उसका इलाज पास के निजी क्लीनिक में कराया. जब तबियत ज़्यादा बिगड़ी तो सदर अस्पताल इलाज के लिए बिहारशरीफ़ लाया जहां राजा कुमार के 6 वर्षीय पुत्र सुभाष चंद्र बोस की मौत हो गई

NSIT
Nsmch

पुलिस अकाडमी की महिला सफाईकर्मी की मौत

ठंड से तीसरी मौत बिहार पुलिस अकादमी में हुई है। जहां साफ सफाई करनेवाली महिला कर्मी की मौत हो गई। बताया कि महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद पावापुरी विम्स में भर्ती किया गया था। मृतका की पहचान छबिलापुर थाना क्षेत्र गोरौर गांव निवासी स्व. जगदीश राजवंशी की 42 वर्षीय पत्नी उषा देवी के तौर पर किया गया है.

घटना की जानकारी राजगीर थाना को मिली सूचना पाकर पहुंची राजगीर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल करा बिहारशरीफ से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप अग्रतर कार्रवाई में जुट चुकी है.