LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : पटना के इस थाने में तैनात दारोगा ने की दारोगा की पिटाई, ब्रेथ एनलाइजर से कराई जांच, पीड़ित ने वरीय अधिकारियों से की शिकायत

Bihar News : पटना के एक थाने में तैनात दारोगा ने उसी थाने में तैनात दारोगा की पिटाई कर दी. जिसके बाद पीड़ित दारोगा ने वरीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज करायी है. जानिए पूरा मामला...

Bihar News : पटना के इस थाने में तैनात दारोगा ने की दारोगा क
दारोगा ने की दारोगा की पिटाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पुलिस पर आम लोगों के जान माल की सुरक्षा की जिम्मेवारी होती है। लेकिन बाढ़ अनुमंडल का सम्यागढ थाना आपसी गुटबाजी का शिकार है। थाने के थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाठक पर उनके ही थाना के एक दारोगा छोटेलाल कुमार ने मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है। 

दारोगा छोटेलाल कुमार ने अस्पताल में अपनी इंजुरी भी करवाया है। 2019 बैच के दारोगा छोटेलाल की माने तो बीती रात रविवार को रात्रि ड्यूटी के लिए जब थाना पर पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने सभी कर्मियों के सामने शराब पीने का आरोप लगा कर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की। जब शराब की पुष्टि नहीं हुई तो लेट की बात कहते हुई पिटाई के साथ गाली गलौज करने लगे।

दरोगा छोटेलाल ने वरीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी है। ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बाढ़ एएसपी राकेश कुमार से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही है। वहीँ थाने में तैनात जवान ने कहा की यहाँ इसी तरह चलता हैं। थाना में काम करनेवाले कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट