LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : 'ससुर कहते हैं मैं तुम्हारे साथ सोऊंगा', पीड़ित बहू ने थाना में दर्ज करायी शिकायत, हत्या की जताई आशंका

Bihar News : बिहार में एक बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है. उसने कहा की ससुर बुरी नियत रखते हैं. इस मामले को लेकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है...पढ़िए आगे

Bihar News : 'ससुर कहते हैं मैं तुम्हारे साथ सोऊंगा', पीड़ित
ससुर की बहू पर नियत खराब - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता के लगार में सुषमा देवी उम्र 28 वर्ष पति पवन मंडल ने थाना में आवेदन देकर अपने ससुर सूर्यनारायण मंडल ,सास विमला देवी ,गोतनी बेबी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है। सुषमा देवी ने बताया की मेरा पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी अनुपस्थिति में ससुर ,सास,और हमारी गोतनी मिलकर हमें बुरी तरह से पीटते है।

हालांकि मामला तब गंभीर नजर आता है जब सुषमा देवी ने अपने ससुर के बारे में बताया कि वह मुझे अपने हिसाब से इस्तेमाल करना चाहता  है। वह कहता है कि मैं तुम्हारे साथ सोऊंगा। जिससे मैं काफी डरी हुई हूं। सुषमा देवी के नारायणपुर से आए भाई ने बताया कि मेरी बहन को उसका ससुर तंग करता है। उसकी गलत नीयत मेरी बहन को लेकर है। जब तक इसका पति यहां रहता है सब कुछ ठीक रहता है। लेकिन उसके मजदूरी पर जाते ही वह तंग करने लगता है।

Diarch GO

अब सुषमा देवी बुरी तरह से अपनी हत्या को लेकर डरी हुई है। परबत्ता थाना में आवेदन देकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को पीटा गया है। अब जांचोपरात कार्रवाई की जाएगी।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट