LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : खगड़िया में 13 महीने बाद मिली चोरी गयी बाइक, हालत देखकर हैरान रह गया युवक

Bihar News : खगड़िया में 13 महीने पहले चोरी गयी बाइक को पुलिस ने एक गड्ढे से बरामद कर लिया है. हालाँकि जब बाइक के मालिक ने उसकी हालत देखी तो वह हैरान रह गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में 13 महीने बाद मिली चोरी गयी बाइक, हाल
चोरी की बाइक बरामद - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : जिले में एक शख्स की चोरी गयी बाइक 13 महीने बाद मिल गयी है। हालाँकि गाड़ी की हालत देख युवक हैरान रह गया। बताते चले कि पिछले दिनों खगड़िया अंतर्गत मड़ैया थाना के द्वारा परबत्ता प्रखंड के कोलवाड़ा कुलहड़िया मार्ग से एक गड्ढे से एक जावा बाइक बरामद की गई थी। जिस गड्ढे से बाइक बरामद हुई थी। उस गड्ढे में जब पानी का स्तर घटने लगा था तो बाइक दिखने लगी थी। जिससे लोगों ने 112 की टीम को सूचित किया था। उसके मद्देनजर मड़ैया थाना अध्यक्ष ने बाइक गड्ढे से बरामद किया था। क्योंकि जावा बाइक की लगभग कीमत तीन लाख रुपए होती है। 

गड्ढे से बाइक निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तत्पश्चात मुंगेर कासिम बाजार के प्रिंस राज जिनकी बाइक है उन्होंने भी वह वीडियो देखा था और वह धीरे-धीरे पता लगाने लगे थे। लेकिन तब तक मड़ैया थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने चेचिस नंबर के आधार पर प्रिंस राज को सूचित किया कि आपकी बाइक मारिया थाना में है। आप गाड़ी के कागजात के साथ मड़ैया थाना को सूचित करें। 

तत्पश्चात प्रिंस राज के पिताजी और उनके चाचा मड़ैया थाना पहुंचे और उन्होंने गाड़ी का कागजात दिखाया। मड़ैया थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि अब  हम कासिम बाजार थाना को इसकी सूचना देंगे और प्रिंस राज को बाइक सौंप दी जाएगी। प्रिंस राज ने बताया कि हमारी बाइक हमारे घर से 17 दिसंबर 2023 को चोरी हुई थी। 13 महीना बाद जीर्ण शीर्ण अवस्था में अब हमें हमारी गाड़ी मिलने जा रही है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट