LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BIHAR POLICE NEWS - बाढ़ में पुलिस लाइन बनाने के लिए कार्रवाई तेज, स्थल निरीक्षण करने पहुंचे पटना SSP एवं ग्रामीण SP

BIHAR POLICE NEWS - पटना के बाढ़ में पुलिस लाइन बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। आज यहां स्थल निरीक्षण के लिए पटना एसएसपी और ग्रामीण एसपी पहुंचे। जहां उन्होंने दो तीन जगहों को चिह्मंकित किया है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की।

BIHAR POLICE NEWS - बाढ़ में पुलिस लाइन बनाने के लिए कार्रवा

PATNA - बाढ़ अनुमंडल में पुलिस लाइन बनाने के लिए पटना एसएसपी अवकाश कुमार, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और एसडीएम शुभम कुमार बाढ़ के बेलौर गांव पहुंचे, जहां उन्होने स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद वह एएसपी कार्यालय पहुंचे। इससे पहले भी बेेढ़ना फोरलेन के समीप स्थल का निरीक्षण किया गया था।

पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पटना में गोलघर के समीप स्थित पुलिस लाइन पटना के ग्रामीण क्षेत्र से काफी दूर पड़ता है। इसलिए बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में हाईवे के समीप पुलिस लाइन के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। अभी पुलिस लाइन की स्थापना के लिए अनुमंडल क्षेत्र में दो-तीन जगह चिन्हित की गई है। पटना के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस के क्विक रिस्पांस को देखते हुए पुलिस लाइन की स्थापना की जाएगी। जल्द से जल्द पुलिस लाइन बनाने के लिए स्थल को चिन्हित किया जाएगा। 

इसके लिए पटना डीएम द्वारा पुलिस लाइन के लिए उचित जगह का निर्देश दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बेलोर गांव में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की।

बाढ़ से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट।