LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

SONPUR MELA 2024 - मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन किए, ग्रामीण कार्य विभाग के स्टॉल का किया उद्घाटन

SONPUR MELA 2024 - सोनपुर मेले में आज मंत्री डा. अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग का उद्घाटन किया। इस दौरान JDU के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह व अन्य नेताओं के साथ उन्होंने हरिहर नाथ मंदिर भी पहुंचे और वहां पूजा की।

 SONPUR MELA 2024 - मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने बाबा हरिहरनाथ क

HAJIPUR - बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. अशोक चौधरी जी ने आज सोनपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्हें सोनपुरवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

माननीय मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने अपने दौरे के दौरान सोनपुर मेला का भी अवलोकन किया और वहां विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन किया, जो ग्रामीण विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे थे।

मेले में भ्रमण करते हुए, स्थानीय निवासियों पपलू सिंह, मिथिलेश सिंह और विनोद सिंह ने मंत्री डॉ. अशोक चौधरी को एक भैंस भेंटस्वरूप दी, जो स्थानीय कृषि और पशुपालन क्षेत्र में योगदान को दर्शाता है। 

इस अवसर पर माननीय मंत्री के साथ जद(यू) महासचिव छोटू सिंह, उनके दामाद  सायन कुणाल,  विजय सिंह और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। मंत्री ने इस आयोजन को सफल और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

NSIT
Nsmch