LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Sonepur Mela : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की आज से हुई शुरुआत, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किया उद्घाटन

Sonepur Mela : सोनपुर में आज से विश्व प्रसिद्ध पशु मेले की शुरुआत हो गयी है. जिसका उद्घाटन आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किया...पढ़िए आगे

सोनपुर मेला का उद्घाटन
सोनपुर मेला की शुरुआत - फोटो : RISHABH

CHAPRA : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का आज राज्य के दोनों डिप्टी सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उद्घाटन संयुक्त रूप से किया है। उद्घाटन के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के तीन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री, सभी विधायक, विधान पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में बॉलीवुड गायकों की टीम ने प्रस्तुति दी है। इस दौरान DM अमन समीर मौजूद थे।

इस बार सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग की ओर से शानदार सजावट देखीं गई हैं। खास बात यह है कि पर्यटन विभाग ने सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन गांव में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्विस कॉटेज का भी निर्माण कराया है। पटना से सोनपुर जाने के लिए विशेष टूर पैकेज भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल बनाया गया है जहां पूरे मेला अवधि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Diarch GO

मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र भी बनाया गया है, जहां पर्यटक गाइड की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पर्यटकों को मेला क्षेत्र की जानकारी देंगे। जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर सुरक्षा व अन्य कार्यक्रमों की पूरी व्यवस्था की है। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह लगातार तैयारियों पर नजर रख रहे हैं।

ऋषभ की रिपोर्ट