LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra Puja Pandal Inspection
  • Navratri 2026 Muzaffarpur:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले SSP कांतेश कुमार मिश्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित महाजाल किया जब्त
  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50

  • Bihar News :  सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम ने ज्वेलरी दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप
  • Bihar News : सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम

  • Bihar IPS Transfer list
  • Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO, कार्तिकेयन ए.के. पुलिस मुख्यालय भेजे गए

  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को कराया मुक्त, महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को

Siwan News - इन आठ अपराधियों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस ने रखा 25 हज़ार का इनाम, अलग अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले

Siwan News - सिवान पुलिस ने जिले के चर्चित कुख्यात अपराधियों में शुमार बदमाशों की सूची जारी की है। पुलिस ने 8 अपराधियों पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति इन कुख्यात अपराधियों को पुलिस को पकड़वाने में मदद करत

25 हज़ार का इनाम

SIWAN : जिले के चर्चित कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिसको लेकर एसपी अमितेश कुमार ने सिवान पुलिस के सोशल मीडिया हेंडल से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई है। जिसमें बताया गया है कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के डिब्बी निवासी संजय सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह, जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी बबलू सिंह के पुत्र अंकित सिंह उर्फ राणा, दरौंदा थाना क्षेत्र के सवान विग्रह निवासी गोविंद सिंह के पुत्र अंकित सिंह,पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी बलिंद्र भगत के पुत्र सुरेंद्र भगत, एमएच नगर थाना क्षेत्र के पतियाव छपरा निवासी परमात्मा सिंह के पुत्र रंजीत सिंह, महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम निवासी साधु यादव के पुत्र करण यादव, दरौंदा थान क्षेत्र के ददन छपरा निवासी अवधेश सिंह के पुत्र तूफानी सिंह, दरौली थाना क्षेत्र के खैरा निवासी सलाउद्दीन अंसारी का पुत्र तूफानी साईं ये सभी कुख्यात अपराधी टॉप 10 से टॉप 20 की सूची में शामिल हैं। जो पुलिस के पकड़ से दूर है और फरार चल रहे हैं। 

 8 अपराधियों पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया

 पुलिस ने 8 अपराधियों पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। पुलिस ने इन सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए ईनाम की घोषणा की है।  जो भी व्यक्ति इन कुख्यात अपराधियों को पुलिस को पकड़वाने में मदद करता है पुलिस उसे ईनाम स्वरूप 25 हजार रुपए देगी और इसकी सूचना देने वालों का नाम भी गुप्त रखेगी। इसके लिए सीवान पुलिस ने एक नंबर जारी किया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति सूचना देकर फरार अपराधियों को पकड़वाने में मदद करने के लिए सूचना दे सकते है। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुख्य रूप से 9572831271 और 8789772541 ये दो नंबर जारी किया है।

Diarch GO

सिवान से परवेज की रिपोर्ट