LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

SIWAN NEWS - तीन महीने से नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंस चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, कहा- फीस नहीं भरने के कारण बच्चों को स्कूल से निकाला

SIWAN NEWS - सिवान में एंबुलेंस चालकों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की फीस नहीं दे पाए, वहीं त्योहारों में भी कोई खरीदारी नहीं हो पाई है।

SIWAN NEWS - तीन महीने से नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंस चालक
हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस ड्राइवर- फोटो : Tabish irshad

SIWAN  - सिवान सदर अस्पताल के एम्बुलेंस चालक 26 अक्टूबर को शाम 4 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। उनकी मांग है कि 3 महीने से बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया  जिसके कारण उनकी छठ  दिवाली को लेकर काफी चिंतित है  उनका कहना है कि  उनके बच्चे के स्कूल की fee नहीं दे पाए हैं जिसके कारण उनको स्कूल  से निकाल दिया गया है। 

हड़ताल पर गए एंबुलेंस चालकों ने बताया कि सरकार ने दूसरे NGO को एम्बुलेंस चालकों को लेकर ठेका दे दिया गया है। जिसने  3 महीने से बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया है। वहीं पुराने एंबुलेंस चालकों की बहाली नहीं की जा रही है, जिससे वे सभी एम्बुलेंस काफी नाराज हैं।

Goal 2026

सिविल सर्जन को बताई अपनी समस्या

 इस बात की सूचना सिविल सर्जन जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी को एंबुलेंस चालकों द्वारा दे दी गई है। चालकों की इस हड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। क्योंकि चालकों द्वारा ही सदर अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों को पटना और अन्य जगहों पर भेजा जाता है।

वहीं, जो गरीब लोग हैं, वह प्राइवेट एंबुलेंस से पटना या अन्य जगहों पर इलाज करने के लिए नहीं जा पाएंगे, जिससे कई मरीजों की जान भी जा सकती है। चालकों ने घोषणा की है कि उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन भी रह सकती है,अगर उनकी सभी मांगों और शर्तों को नहीं माना गया तो उनका हड़ताल जारी रहेगी।

NSIT
Nsmch

सीवान से Tabish irshad की रिपोर्ट