LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Sitamarhi News - सीतामढ़ी में असामाजिक तत्वों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया जमकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Sitamarhi News - सीतामढ़ी जिले के भीसा में श्मशान स्थित दुर्गा मंदिर में किसी असामाजिक तत्वों द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं। इस मामले को लेकर मामले को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह देर रात भगवान क

 प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

SITAMARHI : जिले में एक बार फिर आस्था से साथ खिलवाड़ किया गया है। मामला जिला मुख्यालय डुमरा के भीसा की है । जहां श्मशान स्थित दुर्गा मंदिर में किसी असामाजिक तत्वों द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं। मामले को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह देर रात भगवान को भोग लगाने के बाद खुद भोजन कर सोने चले गए। सुबह उठने पर मंदिर आया तो देखा की मूर्ति के चेहरे को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था । 

 वही उनके अस्त्र - शस्त्र  के साथ चुनरी को किसी ने चुरा लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इक्कठा होकर हंगामा करने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नवीन ठाकुर ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सूचना पर पहुंचे सदर डीएसपी 1 रामकृष्ण के साथ डुमरा थाना की पुलिस पहुंच लोगो को शांत करा कर जांच में जुट गए।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट