LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Teacher News: स्कूल जाते समय भीषण ठंड ने ली शिक्षक की जान, बच्चो के लिए स्कूल हुआ बंद, गुरुजी लगा रहे हाजिरी

जिला प्रशासन द्वारा कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का पठन-पाठन बंद कर दिया गया है, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आने का निर्देश दिया गया था। शमशेर आलम जब स्कूल जाने के लिए घर से निकले तो रास्ते में ही उन्हें ठंड लग गई और वे गिर पड़े।

Bihar Teacher News
ठंड ने ली शिक्षक की जान- फोटो : Reporter

Bihar Teacher News: बिहार में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड ने एक और जान ले ली है। खगड़िया जिले के मड़ैया निवासी शिक्षक शमशेर आलम की ठंड लगने से मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

जिला प्रशासन द्वारा कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का पठन-पाठन बंद कर दिया गया है, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आने का निर्देश दिया गया था। शमशेर आलम जब स्कूल जाने के लिए घर से निकले तो रास्ते में ही उन्हें ठंड लग गई और वे गिर पड़े। उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और किशनगंज के पास रास्ते में उनकी मौत हो गई।

शिक्षक थे समर्पित

शमशेर आलम 2007 से मड़ैया के मध्य विद्यालय में उर्दू शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे अपने विद्यार्थियों के प्रति समर्पित थे और हमेशा उनके भले की कामना करते थे। उनकी इस अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिक्षक समाज में शोक

शिक्षक समाज ने शमशेर आलम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके साथी शिक्षकों ने बताया कि वे एक जिंदादिल और मिलनसार व्यक्ति थे।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की उदासीनता?

इस घटना ने प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़े किए हैं। जब तापमान लगातार गिर रहा था और ठंड का प्रकोप बढ़ रहा था, तब भी शिक्षकों को स्कूल आने का निर्देश दिया गया। शिक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट- अमित कुमार