LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News: आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घर वालों ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ...

Bihar News: प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर जो हुआ...

Saharsa
lover who came to meet his girlfriend- फोटो : Reporter

Bihar News:  बिहार में प्रेम प्रसंग से जुड़े कई मामले सामने आते रहते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने जाता है तो प्रेमिका के घर वाले रंगे हाथ पकड़ लेते हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है। मामला सहरसा का है। दरअसल, सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी पंचायत के बरियाही गांव में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से चोरी-छुपे मिलने गया, लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत शादी करवा दी।

वायरल हुआ प्रेम विवाह का वीडियो

शादी के दौरान परिजनों ने खुद इसका वीडियो बनाया, जिसे बाद में किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में शादी की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है। इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। प्रेमी चुप्पे से गया तो था प्रेमिका से मिलने लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया औऱ फिर दोनों की शादी करा दी। 

प्रेमी-प्रेमिका का एक ही जाति से होना

मामले की जानकारी के मुताबिक, प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही जाति (यादव समुदाय) और एक ही गांव के निवासी हैं। हालांकि, यह वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया की भी नजर में आया। वहीं जब news4nation की टीम ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की लेकिन अभी तक इस शादी की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

परिजनों ने कराई शादी 

वहीं प्रेम प्रसंग का यह मामले अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले में यह मामला चर्चे का विषय बना हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्यार के मामले में परिजन अब पहले से अधिक सतर्क हैं, और ऐसे मामलों में उनके कदम चर्चा का विषय बन जाते हैं।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट