LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Construction - CM नीतीश का बड़ा निर्णय, इन 308 प्रखंडों का होगा कायाकल्प, शानदार कार्यालय और आवासीय परिसर बनाने के लिए अरबों रुपए किए जारी

BIHAR CONNTRUCTION - बिहार ग्रामीण विकास विभाग ने जर्जर और भवनहीन अंचल कार्यालयों की जगह नए भवन का निर्माण कराने का फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत 300 से ज्यादा प्रखंडों में नए भवन के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

Bihar Construction - CM नीतीश का बड़ा निर्णय, इन 308 प्रखंडो

PATNA - बिहार ग्रामीण विकास विभाग ने भवनहीन और जर्जर अंचल कार्यालयों और आवासीय परिसर की जगह नए भवन बनाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग 300 से ज्यादा नए अंचल कार्यालय का भवन बनाएगा। जिसके लिए अरबों रुपए की राशि स्वीकृत किए हैं।

 विभाग ने 59 अरब 94 करोड़ 75 लाख 14 हजार रुपए की बड़ी राशि स्वीकृत की है। इस राशि में जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाने के लिए 40 अरब 88 करोड़ 76 लाख 60 हजार खर्च किए जाएंगे। वहीं जिन प्रखंडों में अपना भवन नहीं है, वहां नये भवन के लिए 19 अरब 5 करोड़ 98 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

246 भवन जर्जर बताए गए

रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग को विभिन्न जिलों से मिले आवेदनों की लिस्ट तैयार करने पर कुल 246 अंचल कार्यालय ऐसे हैं, जो पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। जिसकी मरम्मत नहीं की जा सकती है। इन जगहों पर अब नए भवन बनाए जाएंगे। जिस पर 40 अरब 88 करोड़ 76 लाख 60 हजार खर्च किए जाएंगे। जहां पहले चरण में प्रखंड कार्यालय के भवन बनेंगे, वहीं दूसरे चरण में आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इनमें हर प्रखंड के लिए 16 करोड़ 62 लाख दस हजार खर्च किए जाएंगे

102 अंचल कार्यालय किराए के भवन में संचालित

वहीं बिहार में 102 प्रंखड कार्यालय ऐसे हैं, जिनका अपना भवन नहीं हैं, वह किराए के मकान में संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 62 प्रखंड कार्यालय ऐसे हैं, जिनके पास नए भवन के निर्माण के लिए जमीन पहले से उपलब्ध है। अब इन जमीन पर भवन बनाने के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। जिसके लिए विभाग ने 19 अरब 5 करोड़ 98 लाख 54 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। हर प्रखंड के लिए 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार खर्च किए जाएंगे

NSIT
Nsmch